ग्वालियर जिले के 8 हजार 835 किसानों के खातों में फसल क्षति की 10 करोड़ 60 लाख 30 हजार रूपए से अधिक की राशि डाली गई

प्रभारी मंत्री  सिलावट ने मुख्यमंत्री  चौहान, केन्द्रीय मंत्री  तोमर एवं  सिंधिया के प्रति किया आभार प्रकट

ग्वालियर : किसानों की फसल असामायिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से नष्ट होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 23 जिलों के एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों के खातों में 202 करोड़ 90 लाख रूपए की फसल क्षति राशि सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में डाली। इनमें ग्वालियर जिले के 8 हजार 835 किसानों के खातों में 10 करोड़ 60 लाख 30 हजार 507 रूपए की राशि भेजी गई।

ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने किसानों के फसल की क्षति के रूप में राहत राशि देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के प्रति भी आभार प्रकट किया है। जिन्होंने संकट के समय में तत्काल किसानों के पास पहुँचकर उनको सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।          

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने यह भी कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में हमेशा तत्पर रहती है। संकट की घड़ी में किसानों को सहायता उपलब्ध कराने में तत्परता से जो कार्रवाई की गई है, वह प्रशंसनीय है। ग्वालियर जिले में कुल 8 हजार 835 किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ था, उसके एवज में फसल क्षति के रूप में 10 करोड़ 60 लाख 30 हजार 507 रूपए की साहयता राशि उनके खाते में डाली गई है।       

ग्वालियर जिले के चीनौर तहसील में कुल 2 हजार 188 किसानों के खाते में 3 करोड़ 42 लाख 63 हजार 677 रूपए, भितरवार तहसील में कुल 579 किसानों के खाते में 47 लाख 52 हजार 110 रूपए, डबरा तहसील में 2052 किसानों के खाते में एक करोड़ 86 लाख 8 हजार 136 रूपए तथा घाटीगाँव तहसील के 4016 किसानों के खाते में 4 करोड़ 84 लाख 6 हजार 584 रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...