11 फरवरी 2022 का राशिफल

   पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

 इस राशि के जातक कई मामलों मे अनुकूल योग है। जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ होगा। जातक के प्रयासों को शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग है। प्रेम संबंधों के लिए से यह दिन अनूकूल है। अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दिन जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित होने के योग हैं। मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे। व्यय की अधिकता से चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

वृष राशि

इस राशि के जातक को लाभ मिलेगा। ज्यादातर समय जातक खुद का मूल्यांकन में बिताएंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान संतुष्टि दे सकता है। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है।

 मिथुन राशि

 इस राशि के जातक को ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जातक को खुद के लिये भी थोड़ा वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। जातक का अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा। आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है।

 कर्क राशि

 इस राशि के जातक को अधिकांश समय अपने नए प्यार को देंगे। बिजनेस के लिए सिर्फ योजना बनाना बेहतर है। ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा, काम के माहौल से जातक नाखुश हो सकते हैं इसका कारण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन न मिलना है। कार्य संबंधी यदि कोई अन्य निर्णय लेने का विचार हैं तो पहले अच्छे से हर पहलू पर विचार करें तो बेहतर होगा। आर्थिक तौर से एक बड़ा लाभ मिल सकता है

  सिंह राशि

इस राशि के जातक की काम करने के तरीके मे बदलाव लेकर आएगा। इससे जातक को लाभकारी और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों के लिये यह दिन खास है। जातक अपने घर मे शांत माहौल बनाने के लिए किए गये प्रयास मे सफलता हासिल होगी।

   कन्या राशि

 इस राशि के जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय वृद्धि के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है।

   तुला राशि

 इस राशि के जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में ठीक-ठाक है। इस के मध्य में संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिलाजुला है। नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है।

 वृश्चिक राशि

  इस राशि के जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। यदि रोजगार के तलाश में हैं, तो सफलता के योग है। पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों की खरीद करेंगे। धार्मिक कामों में शामिल होंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है। साथी की इच्छा के मुताबिक वस्तुओं के खरीद करेंगे।

   धनु राशि

 इस राशि के जातक गृहस्थ जीवन खुद को साबित करेंगे। नौकरी व बिजनेस में पदोन्नति के योग है। लेखन, फिल्म निर्माण, प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र में तरक्की के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला धन निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन बाद में दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। यात्रा के भी योग हैं।

 मकर राशि

 इस राशि के जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा

  कुंभ राशि

 इस राशि के जातक को बेहतर रहेगा। नौकरी वाले लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं ,सावधानी बरते।

   मीन राशि

 इस राशि के जातक को आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप इस पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है।


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें