12 फरवरी 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे

मेष राशि 

 दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। कुछ रूके कार्य निपटा सकते हैं। दफ्तर में सतर्क रहें, किसी विरोधी के चलते आपके लिए मुसीबत खड़ हो सकती है। बेकार के कार्यों से दूर रखें। धन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। 

 वृष राशि

सामाजिक संगठनों से जुड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ईश्वर के कृपा से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय पूरे कागजात साथ रखें। राजनीतिक लोगों से चर्चा सार्थक रहेगी।  (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)

  मिथुन राशि

आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन महसूस करेंगे। आज आपके मन में संतोष का भाव रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत को लेकर चिंता दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद खबर मिल सकती है। पदोन्नति हने के चांस हैं। 

 कर्क राशि

 अनमने ढंग से आज ऑफिस जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक लोगों से भेंट के दौरान आपकी जिज्ञासा शांत हो सकती है। जीवनसाथी की वजह से आपको लाभ होगा। 

 सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सुखद खबर लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलेगी, पुराने तनाव दूर हो सकते हैं। आप किसी के प्रति मन में अच्छे भाव लाएंगे। आपकी दिनचर्या बेहद थकावट भरी हो सकती है। कार्यस्थल पर पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। 

  कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ आपकी मधुरता में वृद्धि होगी। देर रात तक किसी चर्चा में मशगूल हो सकते हैं। आपकाे बैंक संबंधी कार्य पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा, नौकरी परिवर्तन पर विचार करेंगे। आपकी किसी अफसर से बहस होने की संभावना है।  

  तुला राशि

आज आपको पूर्व में दी गई उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले दूसरे शहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आयात-निर्यात का काम करने वाले कारोबारी खुश रहेंगे, बड़ा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। 

  वृश्चिक राशि

आज किसी के नियंत्रण में काम करना पसंद नहीं करेंगे। आपको आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नए सौदे के लिए मंजूरी दे सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत के प्रति लापरवाही से बचना होगा।

  धनु राशि

आज दिन की शुरूआत में शुभ सूचना मिलेगी। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारी वर्ग आप से संतुष्ट रहेगा। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं। अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। 

  मकर राशि

मातृपक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। कोई आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकता है। आप भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। युवाओ को नौकरी मिल सकती है। 
 
 कुंभ राशि

अपने मित्रों के साथ समय बिताने के साथ ही विभिन्न् योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए ऋण लेने के लिए प्रयास करेंगे। आपको मकान खऱीदने के नई आफर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। बेवजह खर्च न करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)

  मीन राशि

आज आपको कम बोलना चाहिए। आपकी किसी बात से परिवार के सदस्यों को ठेस लग सकती है। पारिवारिक कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

चंदेरा पुलिस द्वारा पैसे मांग कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

   प्रमोद अहिरवार जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म.प्र.  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी को फरार आरोपियों की गिर...