18 फरवरी 2022 का राशिफल

    पं. रविकांत दुबे

मेष राशि 

खर्चों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। आज आप अपना बजट भी बना सकते है जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

वृष राशि 

धन संबंधी कोई समस्या परेशान कर रही है तो वह आज के दिन सुलझ जाएगी और आप जैसा चाहते है वैसा ही होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे।

मिथुन राशि 

मित्रों या रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और वे आपके साथ कहीं जाने का भी प्लान कर सकते है। आप भी उनके सहयोग से तरक्की करेंगे और मन ही मन खुश होंगे।

कर्क राशि 

नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके काम को सराहा जाएगा। व्यापार में भी नए समझौते होंगे जिस कारण मन खुश रहेगा।

सिंह राशि 

किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा और उसका लाभ भी आपको मिलेगा। घर में किसी चीज़ को लेकर आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशि 

काम में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन उसका लाभ भी साथ के साथ मिलेगा जिस कारण प्रसन्नता होगी। परिवार के साथ मेलझोल और बढ़ेगा।

तुला राशि 

निजी नौकरी में हैं तो किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और आप काम में मन नही लगा पाएंगे। बिज़नेस में भी कोई डील अटक सकती हैं।

वृश्चिक राशि 

आय से अधिक खर्चे होंगे जो आपकी परेशानी को और बढ़ा देंगे। ऐसे में बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करे और जहाँ आवश्यक हो वही खर्च करे।

धनु राशि 

आपके विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो वे आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। इसलिये सतर्क रहे

मकर राशि 

शाम के समय किसी अनजान व्यक्ति से बहस हो सकती है। ऐसे में व्यर्थ के झगड़ो में पड़ने की बजाए अपने काम पर ध्यान दे। भाई-बहन के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि 

परिवार के किसी कार्यक्रम के कारण यात्रा पर जाने के योग है। शहर से बाहर जाना भी हो सकता है। ऐसे में पूरी सावधानी बरते और बाहर का कम से कम खाए।

मीन राशि

आज के दिन भाग्य आपके साथ है और आप जो भी करने का सोचेंगे उसमें सफलता पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...