23 फरवरी 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी से जुड़े लोग अपने ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। जिससे वे दूसरे कामों पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आज आपको अपने झगड़ालू सहयोगियों से भी बचना होगा, क्योंकि बिना बात किए ही उलझ सकते हैं। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें आपको नशीले पदार्थों के सेवन से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह फायदेमंद रहेगा। अपने किसी फ्रेंड्स के लिए आज आपको कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

 वृष राशि

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशविरा करना होगा। लव लाइफ जीने वाले लोगों को आज पार्टनर से बात करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वे उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको ऐसी जानकारी सुनने को मिल सकती है। जिससे आप चिंतित रहेंगे। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

 मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। माता के साथ आपके संबंधों में यदि आज कोई खटास चल रही थी तो वह आज दूर हो जाएगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो कुछ गलत कार्य आपको करने पड़ सकते हैं इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला खत्म होगा। जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा अन्यथा दुर्घटना होने का भय रहेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

 कर्क राशि

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी से परिवार में त्योहार जैसा माहौल रहेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ साझेदारी में कुछ व्यापार करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है, अन्यथा आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण हर व्यक्ति आपसे मित्रता बनाए रखने की कोशिश करेगा और आप अपनी वाणी से लोगों का दिल भी जीतने में सफल रहेंगे।

 सिंह राशि

स्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में हैं। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही परेशानी भी दूर होगी।

 कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नई संपत्ति हासिल करने की इच्छा रखने वाला रहेगा। आज आपकी बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा। जो लोग अपना पैसा शेयर बाजार या लॉटरी में लगाते हैं। उनके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आप खुले तौर पर निवेश कर सकते हैं। छात्रों को भी आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी तभी उन्हें सफलता मिल सकेगी। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको दुकान पर आपके पिता द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा वह आपसे नाराज़ हो सकते हैं।

 तुला राशि

आज सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो छवि खराब हो सकती है। आज आपकी आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी, जो लोग अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी परिवार या बैंक आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें भी आज आसानी से मिल जाएगा। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना कोई भी निर्णय सूझबूझ और विवेक से लें। अगर आपने इसे किसी के भ्रम में लिया है तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। जो लंबे समय से रोजगार की दिशा में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी को सैर पर ले जा सकते हैं, ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपको अपना संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। संतान के करियर में प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आज आपको फायदे का सौदा समझाता है तो बेहतर होगा कि आप इससे बचें, क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को भी आज कोई जनसभा करने का मौका मिलेगा।

 धनु राशि

करियर में आ रही दिक्कतों का पता लगाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से आहत होना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपको अपने पिछले कुछ फैसलों के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिल सकता है। शाम के समय आज आप अपनी कुछ समस्याएं अपने माता-पिता से साझा करेंगे। जिनका समाधान भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने किसी मित्र से समय पर मदद मिलने से प्रसन्न होंगे और आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

  मकर राशि

आज का दिन आपके लिए चिंता का विषय रहने वाला है, लेकिन आपको इसे अपने और अपने काम पर प्रभावित नहीं होने देना चाहिए, अन्यथा आपके कुछ दुश्मन भी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता पड़ेगी, इसलिए आज उन्हें अपने सहकर्मियों से काम निकालने के लिए अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा तभी वे सफल हो पाएंगे। आज आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अगर आपकी मां को आंख से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

 कुंभ राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। जिसके लिए आप चिंतित रहेंगे, लेकिन अगर ऐसा है तो बेहतर होगा कि आप इसमें डॉक्टर से सलाह लें। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज शाम के समय आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेना पड़ सकता है, जहां आपको अपने विचारों को किसी के साथ साझा करने से बचना होगा, अन्यथा वे इसका लाभ उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

 मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी रहने वाला है, क्योंकि आज का दिन आप अपनी मीठी-मीठी बातों से अपने जीवन साथी को आकर्षित करेंगे और साझेदारी में व्यापार करने वालों को आज सहयोग और साथ भी भरपूर मिल रहा है। आज इसमें कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन अपने भाइयों से सलाह लेकर उस नुकसान को बचा सकते है। आज आप अपने माता-पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...