26 फरवरी 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे


मेष राशि

आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं। कोर्ट-केस में आपको जीत मिल सकती है। बढ़ते हुए खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।

वृष राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। पैरों में खिंचाव व दर्द की शिकायत हो सकती है। बैंककर्मियों को आज पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें।

मिथुन राशि

आज किसी सहकर्मी से आपका मतविरोध हो सकता है। वकीलों को आज संभलकर पैरवी करनी चाहिए। पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए साझेदार जोड़ने का विचार बनाएंगे।

कर्क राशि

आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी। गलत सूचनाओं के कारण काम में बाधा आ सकती है। माता की आज्ञा का पालन करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है।

सिंह राशि

आज प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनाएंगे।

कन्या राशि

आज लोग आपसे बहुत अपेक्षाएं रखेंगे। इस कारण से आपके ऊपर थोड़ा दबाव भी हो सकता है। बच्चे खेलकूद और मौजमस्ती का आनन्द लेंगे। किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। दांपत्य संबंधों में बहसबाजी करने से बचें।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग प्रेरणा लेंगे। नजदीकी लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विमर्श कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। बच्चों की उन्नति से गर्व का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज रक्तचाप की समस्या आपको परेशान करेगी। महत्वपूर्ण उपकरणों में खराबी होने की संभावना है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको बचना चाहिए। दूसरों से मदद की अपेक्षा करते वक्त अपने स्वाभिमान का भी ध्यान रखें।

धनु राशि

आज युवाओं को जॉब के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में नई ताजगी का अनुभव करेंगे। आज आप कई सारी समस्याओं को सुलझाने के मूड में रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी को करियर के लिए प्रेरित करना उत्तम होगा। मन में कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा रहेगी। दूसरों की समस्याओं को लेकर भावुक हो सकते हैं।

कुंभ राशि

आज प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति और आडंबर से आपको बचना चाहिये। अपने लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर उत्सुक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि

आज डिस्काउंट वाला सामान सावधानी पूर्वक खरीदें। कार्यक्षेत्र में आज अपने रोल से संतुष्ट नहीं रहेंगे। लेकिन कोई तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है। भक्ति और पूजा की तरफ मन लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...