पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई गई

 अजय अहिरवार AD News 24

टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला टीकमगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण निधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के 804 बूथों पर मनाई गई। बूथों पर कार्यक्रम करने के लिये बूथ समिति एवं प्रभारियों की नियुक्ति की गई। भारतीय जनता पार्टी ने आज शान-ए-पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदिम कद मूर्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, समर्पण निधि जिला प्रभारी पंडित विवेक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़ सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वाबलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एवं प्रगतिशील एवं प्रभुत्व समाज का प्रतिनिधित्व करता है। तथा प्राचीन भारत सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुये महान विश्वशक्ति एवं विश्वगुरू के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म-मानवदर्शन को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। बीजेपी राष्ट्र, समाज और प्रत्येक मनुष्य के लिये समर्पित, सिद्धांतो और आदर्शो पर आधारित दल है। हमने जनभागीदारी से विकास की एक लंबी यात्रा पूरी की है। जो अनवरत जारी है हम जल्दी आत्मनिर्भर भारत के सपनें को पूरा करेगें। वही प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल ने कहा कि अंतोदय के सपने को साकार करना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था। जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूरा करने का प्रयास कर रहे है। हम गरीबों को मुफ्त राशन देकर एवं उनके रहने की समुचित व्यवस्था करके तथा उन्हें स्वरोजगारों से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहें है। आज पंडित दीनदयाल उपध्याय की पुण्यतिथि हम बूथ स्तर पर मना रहे है। इसके लिये समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम समर्पण निधि एकत्रित कर पंडित दीनदयाल जी को श्रद्धाजंलि दे रहे है। वही समर्पण निधि प्रभारी पंडित विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज से समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया है। जिसके तहत संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये समर्पण निधि का संग्रह किया जायेगा। इस अभियान में पूरे प्रदेश से 150 करोड़ रूपयें एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकमगढ़ जिले का लक्ष्य 1 करोड़ रूपये है। जिसें हम कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित नुना जी, प्रभुराम पटेल, रीतेश भदौरा, बृजकिशोर तिवारी, मुन्नालाल साहू, अभय यादव, भूषण वर्मा, प्रत्येन्द्र सिंघई, रोहित वैशाखिया, पंकज प्रजापति, अभिताभ जैन, विजय पटैरिया, विभा श्रीवास्तव, रिंकी भदौरा, शक्ति दौंदेरिया, राजेश खरे, सोबरन कुशवाहा, सूरज कड़ा, शिवम रिछारिया सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

चंदेरा पुलिस द्वारा पैसे मांग कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

   प्रमोद अहिरवार जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म.प्र.  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी को फरार आरोपियों की गिर...