17 फरवरी 2022 का राशिफल

   पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

वृष राशि  

पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। गजकेसरी योग बनने से धर्म गुरु या उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मछलियों को आटा डालें।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। व्यय भी होगा। नए संबंध बनेंगे। भगवान शिव के दर्शन करें।

सिंह राशि

भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ का तनाव और उलझनें मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवरिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पक्षियों को दाना डालें।

कन्या राशि

संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गणेश जी के दर्शन करें।

तुला राशि

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। हनुमान जी के दर्शन करें।

वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हंै। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भगवान शिव के दर्शन करें।

मकर राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संकट मोचन का पाठ करें।

कुंभ राशि

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कन्या को भोजन कराएं।

मीन राशि 

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...