1 मार्च 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे

मेष राशि 

सामाजिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा  को पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में आपको मित्रों की मदद मिलेगी। समाज में आपके रूतबे में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के चलते महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। प्रेमी एक दूसरे को समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।  

वृष राशि 

शासकीय कार्यों में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। बेवजर के कार्यों  में समय नष्ट नहीं करना चाहिये। सेहत को लेकर परेशान रहें।  उधार देने से बचें। बुरी संगत वाले लोगों से दिक्कत होगी। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा पर जाएंगे।

मिथुन राशि 

रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी को भरोसा न दिलाए। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। गलत शब्दों का चयन न करें। अफसरों से प्रशंसा मिल सकती है। युवाओं को कैरियर संबंधी चिंता हो सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।  

कर्क राशि 

धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आजका दिन निवेश के लिए ठीक रहेगा। मनचाहे किताब को पढ़ने में समय बिताएंगे। आज का दिन युवाओं के लिए अच्छा साबित होगा। जॉब मिल सकती है।

सिंह राशि 

सेहत का ध्यान रखना चाहिये। दफ्तर में आपको सराहना मिलेगी। भविष्य में नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। मकान या वाहन खरीदेंगे। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अदालती मामलों में आपको सफलता मिलेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  

कन्या राशि 

आपके कौशल में वृद्धि होगी। तकनीकी कार्य सीखने की कोशिश करेंगे। पत्नी के साथ खरीदारी के लिए जाएंगे। आपका सम्मान बढ़ेगा। परिश्रम का फल मिलेगा। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।

तुला राशि 

आपको परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। सुख-समृद्धि में कमी आने की संभावना है। दुखद समाचार आपको मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर परेशानी बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। गैरजरूरी खर्चों पर रोक लगाने की कोशिश कर सकते हैं।प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि  

आज आप नए काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा पर जाएंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में पाजिटिव थिकिंग रहेगा। बड़ी डील होने की संभावना है।  यात्रा हो सकती है। परिजनों से फोन पर चर्चा होगी। अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। मांगलिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

धनु राशि 

वैवाहिक सम्बन्धों को लेकर परेशानी बढ़ेगी। विवाद के चलते तनाव में हो सकते हैं। नया काम सीखने का प्रयास करेंगे। आपके विचार से अन्य लोग प्रभावित हो सकते हैं। गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। परिस्थितियों से सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। रुपए से जुड़ी समस्या दूर होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।  

मकर राशि

कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। परिजनों से आपको मदद मिलेगी। छात्रों का संकट दूर हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें। सेहत संबंधी समस्या उठ खड़ी हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बिना वजह किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करे। लवर्स के बीच आज मुलाकात की संभावना नहीं है।

कुंभ राशि 

आपके व्यवहार में तल्खी रहेगी। आपको पूरी प्लानिंग के साथ काम करना होगा। धर्म-स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। किसी मित्र के साथ काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से बचें। लवर्स को घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि 

आपकी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। नौकरी में पदोन्नति होगी। आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। राजनीतिक लोगों की दिक्कतें दूर होंगी। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें।  आपकी ओर कोई आकर्षित होगा। सामाजिकजनों से मुलाकात होगी। तनाव दूर होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...