5 मार्च 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे

 मेष राशि 

 कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। धर्म के कार्यों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप समय का सदुपयोग करें। बेकार की गतिविधियों में समय खराब मत कीजिए।

वृष राशि

 मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। नई योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि

 आज का दिन कठिन रहेगा। कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकते हैं, जिसको लेकर मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए।

कर्क राशि

 आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। संपत्ति की खरीदारी-बिक्री की योजना बन सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मकान और जमीन संबंधित कार्य बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में मन मुताबिक मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि 

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की बाधा दूर होगी। मन शांत रहेगा। व्यापार में कोई नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पिता की पूरी सहायता मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी।

कन्या राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए कामों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कामकाज में अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होने की संभावना है।

तुला राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार में लाभ मिलने की स्थिति नजर आ रही है। आमदनी सामान्य रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि 

नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आमदनी में कमी देखने को मिलेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि

 आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। किसी जरूरी काम में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि

 धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश संबंधों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन रही है।

कुंभ राशि

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि हो सकती है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। नया अनुबंध होंगे। निजी जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य मिलाजुला रहने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

 मीन राशि

 माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रुका हुआ धन कोशिश से जरूर मिलेगा। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...