4 मार्च 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे

मेष राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी की आलोचना का असर आपके काम पर होगा।। भोजन में  माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन वगैरह हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। बढ़ते खर्चों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।  

वृष राशि 

आज आपको निवेश से फायदा मिल सकता है। अपने कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। आपकी मुलाकात मित्रों से होगी। अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। काम का दबाव कम रहने से आज फ्री महसूस करेंगे।

मिथुन राशि 

आज आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे बैर रखें। विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। अफसरों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कारोबार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। निवेश को लेकर प्लानिंग सावधानी से करें। परिवार में कलह का वातावरण निर्मित हो सकता है।  

कर्क राशि 

दफ्तर में अधीनस्थ कर्मचारी वैचारिक मतभेद होंगे। आज का दिन कठिन रहेगा। तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित रहेंगे। व्यक्तिगत परेशानी को सार्वजनिक न करें।अपने फैसले दूसरों पर न थोपें। आज आपको एकांत में रहना अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

सिंह राशि 

लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। नौकरी में आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें, आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। भारी सामानों के उपयोग के दौरान सावधानी रखें।  

कन्या राशि 

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी दिनचर्या काफी संतुलित और अनुशासित रहेगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह लेना हितकर रहेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। निजी सम्बन्धों में दिखावा न करें।

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिये थकान भरा रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। किसी संबंधी के साथ तनाव दूर होगा। अपने हित से समझौता न करें। बेकार के वाद विवाद में न पड़ें। किसी मुद्दे को लेकर परिवार के लोगों से चर्चा कर सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि  

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। काम टालने की प्रवृत्ति के कारण आपसे लोग नाराज रहेंगे। जोड़ों के दर्द की शिकायत रहेगी। जीवन में नयापन महसूस कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। अपने साथी के साथ   घूमने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि 

कारोबार की स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे, बड़ी डील निरस्त होने की आशंका है।किसी को बिना मांगे सलाह न दें। कर्ज  की रकम वापस मिलेगी। आपका सामाजिक रूतबा बढ़ेगा। परिजनों की अनदेखी न करें। आज किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मनचाहे खाने का स्वाद ले पाएंगे।  

मकर राशि

आज आपको पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है। भौतिक सुख के संसाधनों पर ज्यादा खर्च हो सकता है। आमदनी के नए सोर्स खोजने की कोशिश करेंगे।  इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। लवर्स से अपने दिल की बात कहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। लेकिन इन्हें सामान्य ढंग से लें। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। तबियत बिगड़ने से मन अशांत रहेगा। आपकी बातों  में चिड़चिड़ापन झलकेगा। बचत पर ध्यान देना होगा। किसी पर बेवजह नाराजगी न दिखाएं।

मीन राशि 

कारोबारी स्थिति नियंत्रण में रहेंगी। विदेश में रहने वाले मित्रों से चर्चा होगी। परिवार के विवाद दूर होंगे।कारोबार में लाभ होगा। धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में स्थिरता रहेगी। तरक्की मिलने की संभावना है। आपको कार्यस्थल पर अच्छे मौके मिलेंगे। संतान पक्ष को लाभ होगा।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...