6 मार्च 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे

मेष 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। कोई नया फैसला लेने से बचें। कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। मंदिर में केले का फल दान करें, 

वृष

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में आगे बढ़ेंगे।

मिथुन 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएँ शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएँ सफल हो सकती है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राशि के वर्किंग लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आप अपने प्रियतम के साथ मिलकर कोई व्यापार करने की सोच सकते हैं। पहले से चल रहे कारोबार में आपके लिए बेहतर होगा कि आप सभी फैसले खुले दिमाग से लें, नहीं तो आपका पार्टनर आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आप अपने मन की कुछ इच्छाएं अपने बच्चों के सामने व्यक्त करेंगे। जिन्हे पूरा करते नजर आएंगे। शाम के समय आप अपनी मां को देव दर्शन की यात्रा पर ले जा सकते हैं। जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देना होगा अन्यथा परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है। आज प्रॉपर्टी खरीदने की बात चल सकती है।

कन्या 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है| परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। दूसरे की मदद करने के मौके मिलेंगे। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, नियमित व्यायाम करते रहिये। शिव चालीसा का पाठ करें, सभी काम सफल होंगे।

तुला 

आज कोई पुरानी समस्या आपके सामने आ सकती है। किए गये कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे हैं, उनके लिये दिन ठीक रहेगा। आर्थिक रूप से भी सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, 

वृश्चिक 

आज परिवार वालों का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में आप कामयाब रहेंगे। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

धनु

आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर 

आज आपका कोई जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूक सकता है। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। समझदारी के साथ काम करने पर आप सबकुछ अच्छे से निपटा सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।

कुंभ 

आज किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट हो सकता है। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। मंदिर में इत्र दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

मीन 

आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। धन में वृद्धि होगी। आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। गाय के चरण स्पर्श करें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...