सदस्यता अभियान को लेकर जंप की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

पत्रकारों की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता ; विष्णु श्रीवास्तव  

अजय अहिरवार AD News 24

बल्देवगढ़। जर्नलिस्ट यूनियन आफ मध्य प्रदेश की सदस्यता के लिये जिले में विकासखंड बार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आज बल्देवगढ़ में प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खरे, प्रदेश सचिव विष्णु दयाल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहबूब खान सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अभय मोर ने संगठन की गतिविधियों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुये जिला मुख्यालय के लिये आने जाने वाले मार्ग पर पत्रकारों से टोल टेक्स बसूले जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि आये दिन कवरेज के लिये आना जाना पड़ता है, जहां स्थानीय पत्रकारों से भी टोल टैक्स बसूला जाता है। जिला प्रशासन को चाहिये कि कम से कम जिले के पत्रकारों से जिला अंतर्गत बने टोल सेंटर पर टोल टैक्स न बसूला जाए। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के लिये जिला मुख्यालय पर पत्रकार भवन उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिससे यहां आने वाले पत्रकारों को ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2019 को टीकमगढ़ शहर के अपूर्वा होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन जो जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश की अगुवाई में आयोजित किया गया था उस समय स्थानीय विधायकों द्वारा पत्रकार भवन के लिए आशान्वित किया गया था किंतु अभी तक कोई पहल नहीं हो सकी। जिला मुख्यालय आने वाले पत्रकारों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस संबन्ध में जिले के जनप्रतिनिधियों से उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की सक्रियता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये इसे और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया।  प्रदेश सचिव विष्णु श्रीवास्तव  ने कहा कि जिले के पत्रकारों का संगठन में स्वागत है, जो भी पत्रकार चाहें, वो सदस्यता ले सकते हैं। इस दौरान आने वाले सप्ताह में राजधानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा कर आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदीप खरे, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, मेहबूब खान , अभय मोर, राकेश सोनी, नरेंद्र सिंह परमार,हरिश्चन्द्र यादव, हनीफ खान, जमील खान, नरेंद्र जोशी, पुष्पेंद्र सिंह,अखंड यादव, अवधेश वर्मा, हेमन्त शर्मा,मनोज सिंह, मुन्ना सोनी, धर्मेन्द्र यादव, समीर खान, वसीम खान, , पुष्पेन्द्र सिंह, कमल राजपूत सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।  

     इस दौरान करीब 3 दर्जन पत्रकार साथियों द्वारा सदस्यता का नवीनीकरण एवं नवीन सदस्यता कराई गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...