त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 : जिले के 4,70,995 ग्रामीण मतदाता चुनेंगे पंच-सरपंच एवं जनपद व जिला पंचायत सदस्य

ग्वालियर / त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचल में निवासरत 4 लाख 70 हजार 995 निवासियों को वोट डालने का अधिकार है। ग्रामीण अंचल के कुल मतदाताओं में 2 लाख 53 हजार 34 पुरूष और 2 लाख 17 हजार 938 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के ग्रामीण अंचल में पुरूष और महिला मतदाताओं का अनुपात 861.2 है। अर्थात एक हजार पुरूष मतदाताओं पर औसतन 861.2 महिला मतदाता हैं। 

जिले की जनपद पंचायत मुरार में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 4 हजार 199 है, जिनमें 57 हजार 164 पुरूष और 47 हजार 30 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत घाटीगाँव में कुल एक लाख एक हजार 575 मतदाता हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं में 54 हजार 587 पुरूष व 46 हजार 984 महिला मतदाता हैं। जनपद पंचायत डबरा में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 22 हजार 684 है। इनमें 65 हजार 447 पुरूष और 57 हजार 232 महिला मतदाता शामिल हैं। जनपद पंचायत भितरवार में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 42 हजार 537 है। जिनमें 75 हजार 836 पुरूष व 66 हजार 692 महिला मतदाता हैं। 

महिला मतदाताओं का सबसे अधिक अनुपात जनपद  पंचायत भितरवार में 

महिला एवं पुरूष मतदाताओं के अनुपात के लिहाज से ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अच्छी स्थिति जिले की जनपद पंचायत भितरवार की है। यहाँ पर एक हजार पुरूषों के पीछे 879.4 महिला मतदाता हैं। इसके बाद जनपद पंचायत डबरा में एक हजार पुरूषों के पीछे 874.4, जनपद पंचायत घाटीगाँव में एक हजार पुरूषों के पीछे 860.7 महिला मतदाता एवं जनपद पंचायत क्षेत्र मुरार में एक हजार पुरूषों के पीछे 822.7 महिला मतदाता हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...