पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू एवं खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी की पत्नी उमिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष

प्रमोद अहिरवार जतारा AD News 24

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के वोटों की गिनती के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू एवं खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी की पत्नी उमिता सिंह चुनाव जीत गई हैं। जिला पंचायत के 17 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने उमिता के पक्ष में वोट डाले हैं, जबकि कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला की पत्नी सुषमा सिंह को 8 वोट मिले हैं। इस तरह 1 वोट से उमिता सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया।

वोटिंग प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी पर चुनाव के दौरान सत्ता के दबाव में आकर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कांग्रेसी नेता गौरव शर्मा ने कहा कि वोटिंग के दौरान एक महिला जिला पंचायत सदस्य के साथ उनके भाई को अंदर जाने की इजाजत दी गई। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से आपत्ति भी दर्ज कराई गई, लेकिन प्रशासन ने हमारी नहीं सुनी। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में आकर चुनाव कराने का आरोप लगाया है। वहीं खरगापुर विधायक उमिता सिंह की जीत की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर छा गई। फिलहाल जिला पंचायत कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने में लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...