इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारे शिक्षक छैल सिंह को फांसी दिलवाने अजाक्स ने निवाड़ी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अजय अहिरवार AD  News  24 टीकमगढ़



निवाड़ी-  निवाड़ी  कलेक्टर को मध्य प्रदेश अजाक्स जिला शाखा निवाड़ी में  राजेंद्र प्रसाद अहिरवार जिला अध्यक्ष अजाक्स के नेतृत्व में  राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ,  गृहमंत्री भारत सरकार,  मुख्यमंत्री  राजस्थान  सरकार,  पुलिस महानिदेशक   पुलिस मुख्यालय राजस्थान ,को  एस.के .अहिरवार अपर कलेक्टर जिला निवाड़ी के माध्यम से इंद्र कुमार मेघवाल की दबंग शिक्षक छैल सिंह द्वारा विद्यालय में रखे घड़े का पानी पीने पर की गई निर्मम पिटाई एवं निर्मम हत्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि भारत सरकार पूरे देश में जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रही लेकिन वंचित, शोषित, गरीब मजलूमों एवम दलितों के साथ जो अन्याय ,अत्याचार ,जघन्य हत्याएं हो रही  उस ओर एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने  प्रधानमंत्री  का ध्यान आकर्षित किया। इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारे दबंग शिक्षक को फांसी की सजा दिलवाने तथा पीड़ित परिवार के परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने एवं आर्थिक सहायता के साथ-साथ पीड़ित परिवार के परिजनों  के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए एवं शीघ्र ही हत्यारे शिक्षक के विरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा दिलवाई जाए। अन्यथा मध्य प्रदेश  अजाक्स संघ जिला शाखा निवाड़ी एवं अन्य सामाजिक संगठन संयुक्त रुप से आंदोलन करने मजबूर होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौपे जाने में राजेंद्र प्रसाद अहिरवार जिला अध्यक्ष अजाक्स , दीपा अहिरवार जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,सूरजभान अहिरवार आईटी सेल प्रभारी, टी.डी. अहिरवार व्याख्याता ,बी.डी. अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक, आर.सी. अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक ,एम.डी. बाथम उच्च माध्यमिक शिक्षक, रघुवीर प्रसाद अहिरवार  व्याख्याता ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स ,मथुरा प्रसाद अहिरवार सेवानिवृत्त प्राचार्य , लखन लाल प्रजापति,मुन्ना लाल अहिरवार सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, गोटीराम अहिरवार सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, विशन लाल अहिरवार प्राचार्य ,दयाराम अहिरवार प्रधानाध्यापक ,रामकिशन अहिरवार प्रधानाध्यापक, राजेश कुमार कोरी, संदीप कोरी जिला महासचिव अजाक्स, ममता अहिरवार जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अहिरवार समाज संघ, चेतराम कोरी जिला महासचिव, एस.पी. प्रजापति पीटीआई, अभय राज सिंह जिला महासचिव, देवेंद्र अहिरवार जिला महासचिव, बी.डी. अहिरवार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तहसील अध्यक्ष अजाक्स एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...