भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी से ऊब चुकी जनता - सुरेंद्र सिंह

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार



वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान, वार्ड क्रमांक 4 में गांधी चौपाल का हुआ आयोजन

पलेरा।। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 1 जनवरी तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में गांधी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बीते रविवार को गांधी जयंती के अवसर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के द्वारा पलेरा नगर की वार्ड क्रमांक 4 बाले का पुरा में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर अपने तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रही। सर्वप्रथम गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नगर के वरिष्ठजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए। इसके साथ ही आयोजित की गई गांधी चौपाल में कांग्रेसी नेताओ की तरफ से नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को पूर्व विधायक द्वारा सुना गया। कांग्रेश पार्टी के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की वजह से लोग महंगाई की मार से कराह रहे है। डीजल पेट्रोल के दाम दिनों पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही रोजमर्रा की चीजों में सब्जियों के भी दाम आसमान छू रहे हैं। जनता केंद्र और प्रदेश की शिवराज सरकार से ऊब चुकी है। कांग्रेश नेता सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर मात्र कोरी घोषणाएं करके भाजपा सरकार के द्वारा बेरोजगारो के साथ छलावा किया जा रहा है। उन्होंने आगामी वर्ष 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। इसके साथ ही कांग्रेश के मिशन 2023 को कामयाब बनाने के लिए नागरिकों से संकल्प कराया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजू राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मानसिंह राय, पार्षद प्रतिनिधि जयराम रजक, राज नापित, कमलेश अहिरवार, मोहन अहिरवार, विश्वदीप सिंह चौहान, इकरार खान समेत अपार जनसमूह मौजूद रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...