3 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक चार ग्रह बदलेंगे राशि

नक्षत्र मौसम खराब व्यापारिक तेजी मंदी और राशियों पर होगा खाश असर



कहते हैं ग्रह ही राज्य देते है ग्रह ही हर लेते हैं। सचराचर पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है।
दिसम्बर मे  बुध ग्रह 02 दिसम्बर को दोपहर 02:51 बजे पश्चिम दिशा में उदय होकर 03 दिसम्बर को प्रातः 06:46 बजे  बृश्चिक से धनु राशि मे प्रवेश करेगा।
सूर्य ग्रह 03 दिसम्बर को प्रातः 06:49 बजे बृश्चिक राशि ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा।
मंगल ग्रह 04 दिसम्बर को शाम 07:22 बजे  वृष राशि मे वक्र गति चलते हुए रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण में  प्रवेश करेगा।
शुक्र ग्रह 05 दिसम्बर को बृश्चिक राशि से धनु राशि में शाम 05:57 बजे पर  प्रवेश करेगा।
सूर्य ग्रह 16 दिसम्बर को फिर बृश्चिक राशि से धनु राशि मूल नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रातः 09:56 बजे पर प्रवेश करेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने यह जानकारी देते हुए भविष्यवाणी करते कहा कि इस बार दिसम्बर माह में सूर्य+बुध+शुक्र ग्रह का क्रम और जनवरी में भी बुध , शुक्र,सूर्य  का क्रम चलेगा।
इनका शनि व केतु से त्रिएकादश और द्वादश योग बनेगा मंगल ग्रह से सम सप्तक और षडाष्टक योग बनेगा।
जो राज नैतिक परिक्षेत्र में भारी आरोप प्रत्यारोप,हिंसा बढ़ाएगा ।
16 दिसम्बर से  पूरी जनवरी माह तक मौसम अति खराब रहेगा ।
बर्फवारी, पाला, ओले,सीत लहर से जन जीवन प्रभावित रहेगा।
कही कही वर्षा से फसलों को हानि संभव है।
*व्यापारिक वस्तुओं पर असर* ज्योतिषाचार्य जैन ने बताया बुध ग्रह के 03 दिसम्बर को उदय होने से और सूर्य,बुध,शुक्र के क्रम से अंशो में नजदीक रहने से सोना,चांदी,गेंहू, जौ, चना,चावल,रुई,कपास की तेजी मंदी लाइनों में अच्छा परिवर्तन देखने मिलेगा।
अधिकतर तेजी की संभावना बनती है।
धनिया,ग्वार, जीरा,हल्दी,सरसों, अरंड में खतरनाक उतार चढ़ाव बनेगा।
*राशियों पर भी इस ग्रहों की युति का प्रभाव*:-
मेष :- आपकी राशि का स्वामी मंगल वक्री रहेगा अर्थ व्यवस्था में सुधार रहेगा। सामाजिक महत्व बढ़ेगा। उन्नति होगी।
वृष राशि:-  भाग्य अच्छा साथ देगा।धन लाभ पर पत्नी से मत भेद से बचे।
मिथुन:- बौद्धिक क्षमता में वृद्धि,सफलता के शानदार अवसर मिलेंगे।
कर्क:- रोग से छुटकारा,सुखशांति कुछ परेशानियां कम होगी।
सिंह:- कामो में रुकावटें, क्रोध की अधिकता,प्रतिष्ठा में कमी।
कन्या:- भूमि क्रय विक्रय के लिए ओर नए व्यापार,रोजगार के लिए समय अच्छा रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा।
तुला :- सुख,धन एवं पराक्रम में वृद्धि होगी।किसी से परामर्श लेते रहकर ही कार्य करे।
बृश्चिक:- कुछ काम होंगे तो कुछ में रुकावट रहेगी जिससे तनाब बनेगा और कार्यो के प्रति अनिर्णय रहेगा।
धनु राशि:- परिवार,संतान से सुख, मंगल कार्य एवं धन आगमन होगा और सफलता मिलेगी।
मकर :- विवाह सुख या दाम्पत्य सुख में वृद्धि,व्यापार,रोजगार में लाभ होगा।
कुंभ:- पारवारिक स्थिति में आर्थिकव अन्य सुधार माता पिता का सुख विवाह के योग।
मीन:- मीन राशि मान सम्मान,पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्य करने और रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...