गुरु मार्गी शुक्र तारा उदय दो ग्रहों की चाल में एक ही दिन बदलाब से खुश हाली बढ़ेगी -ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन

चार माह के करीब से गुरु वक्री चल रहे थे 28 जुलाई 2022 को अपनी ही मीन राशि में वक्री गति हुए थे अब 23 नवंबर 2022 को अपनी ही मीन राशि में मार्गी चाल चलेंगे।

शुक्र तारा करीब 53 दिनो से 30 सितंबर से पूर्व दिशा में  अस्त चल रहे थे जो 23 नवंबर को पश्चिम दिशा में उदय होने जा रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि गुरु ग्रह को सभी ग्रहों में ज्ञान,धर्म, शिक्षा ,दीक्षा के लिए श्रेष्ठ कहा गया है इसके शुभ और बलवान रहने  देश में धर्म का वातावरण बढ़ेगा,लोगो की आस्था ज्ञान अर्जन और धर्म के प्रति बढ़ेगी। इसके शुभ भ्रमण से कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति भी होती है।
वही शुक्र ग्रह का उदय रहना और बलबान रहना व्यक्ति के जीवन को भौतिक सुख ,स्त्री सुख,एवं वैभव युक्त जीवन सम्पन्न बनाता है और उसकी निर्बलता व्यक्ति के जीवन में उपरोक्त की कमी रखती है।
जिन लड़कियों की जन्म कुंडली में गुरु बलवान ,उच्च राशि, स्वयं की राशि मित्र राशि  में होता है और किसी भी पाप ग्रह की दृष्टि उस पर नहीं होती ऐसी कन्याओं को सुंदर,सुशील,ज्ञान वान वर शीघ्र प्राप्त होता है।
और जिन लडको को की कुंडली में शुक्र शुभ,बलवान हो पापा ग्रहों से दूषित नहीं हो उन्हे सुंदर,सुशीला वधु की समय से प्राप्ति होती है।
इनके कुंडली में खराब,कमजोर स्थिति में होने से दाम्पत्य सुख खराब रहता है।
इसलिए शुक्र के अस्त रहने तक विवाह,ग्रह प्रवेश आदि शुभ कार्यों पर रोक रहती है।
23 नवम्बर को गुरु और शुक्र दोनो ग्रहों की गति में बदलाब से सामान्य जन जीवन भी खुश हाल रहेगा धर्म और धर्म गुरुओं को सम्मान मिलेगा। भारत का अन्य देश  में शाख बढ़ेगी।
परंतु गुरु पर शनि  की तीसरी दृष्टि अर्थात शनि ग्रह से त्रिएकादश योग और राहु से द्वादश योग का निर्माण भी गति में रहने से भारत देश के अंदर ही सत्ताधारी पार्टियो पर छोटी छोटी राजनैतिक पार्टियां दबाव बनाएगी राजनैतिक आपसी आरोप प्रत्यारोप खूब बढ़ेंगे। किसी बड़े धार्मिक संत की मुश्किल बढ़ेगी।
  शुक्र ग्रह के बृश्चिक राशि मे पश्चिम दिशा में उदय से अन्न महंगे हो सकते हैं वर्फ वारी वर्षा भी  कही कही होगी कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
चाँदी, रुई,कपास,शेयर्स में  मंदी के बाद में तेजी बन सकती हैं।
*राशियों पर प्रभाव*
गुरु के मार्गी होने और शुक्र उदय से सभी राशियों पर असर होगा
मेष-  राशि वाले को धन हानि से बचाव,शुभ कार्यों पर खर्च
वृष-  राशि बालो को आर्थिक लाभ,उन्नति,सम्मान।
मिथुन - राशि पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क-  राशि बालो को धर्म कार्यों में सफलता,धार्मिक शुभ यात्राएं
सिंह-  राशि बालो को श्रम संघर्ष पुरातत्व विभाग से लाभ
कन्या-  राशि बालो को विवाह,रोजगार प्राप्ति
तुला-  राशि बालो को किसी विवाद का हल , शत्रु पर विजय,न्याय
वृश्चिक-   राशि बालो को संतान की उन्नति,संतान लाभ,अचानक धन लाभ।
धनु-  राशि बालो को वाहन प्राप्ति,भूमि भवन का लाभ
मकर-  राशि बालो को यात्राओं से सफलता, भाइयों की उन्नति, साहस वृद्धि
कुंभ-  राशि बालो को परिवार वृद्धि,धन वृद्धि मंगल कार्य घर में होंगे।
मीन - राशि बालो को लिए सफलता, आनंद, सम्मान मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ग्वालियर मो 9425187186 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...