महाराज बाड़े पर पर्यावरण सरंक्षण जागरूकता रैली में स्चूली बच्चों सहित 1200 लोगो हुए शामिल

पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने का दिया संदेश










ग्वालियर :  महाराज बाड़े पर पर्यावरण सरंक्षण सचेतक अभियान समिति, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं नगर निगम ग्वालियर के सयुंक्त तत्वाधान में शासकीय गोरखी स्कूल, शासकीय स्कूल जनकगंज, शासकीय गजराराजा स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, आर्यन पव्लिक स्कूल, पोर्टल कान्वेंट स्कूल एवं अन्य स्कूल के सहयोग से पर्यावरण सरंक्षण के लिए विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ | 

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराज बाड़े पर एक जनसभा से शुरू हुआ जिसमे मुख्य रूप से नगर निगम ग्वालियर आयुक्त श्री किशोर कन्याल अपर आयुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता सरंक्षक सचेतक समिति से श्री दीपक सचेती, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरणविद् गिर्राज दानी, डॉ. सुरेन्द्र प्रधान, श्री अनुज माहेश्वरी, श्री सुधीर भदौरिया, संजय अग्रवाल,  दीपिका जैन डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव गीता पांडे ऋतुराज शर्मा ब्रह्माकुमारीज संस्थान से ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी, बी. के. प्रह्लाद भाई, बी.के. डॉ. गुरचरण सिंह उपस्थित थे |

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए दीपक सचेती ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं कपडे का थैला उपयोग करने का आहवान किया तो वही नगर निगम आयुक्त ने सभी से पर्यावरण सरंक्षण और अपने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की साथ ही उपस्थित बच्चों एवं ब्रह्माकुमारी को आवाहन किया कि वह सब मिलकर ग्वालियर महानगर का सबसे स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में अपना योगदान दें ब्रह्माकुमार प्रह्लाद ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प कराया एवं कपडे का थैला उपयोग करने का संकल्प कराया |

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपने घरों से कपड़े का थैला लाकर इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर यह संदेश दिया कि अब कपड़े के थैले का जमाना वापस आ गया है पॉलिथीन को तत्काल प्रभाव से प्रयोग मुक्त करें।

पर्यावरण समिति, ब्रह्माकुमारीज  संस्थान एवं स्कूल बच्चों सहित लगभग 1200 लोगो रैली में शामिल हुए|

पैदल रैली का शुभारम्भ नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया | यह पैदल रैली महाराजा बाड़े से प्रारंभ होकर, सराफा बाजार, नागदेवता मंदिर वाली गली, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर संपन्न हुई | 

पूरे रैली के दौरान सभी ने पोलीथिन मुक्त शहर के नारे लगाते हुए कपडे का थैला उपयोग करने का सन्देश दिया तो वहीं भारत माता की जय, बन्दे मातरम के नारे भी लगाए गए | 

नागरिकों के द्वारा सराफ एवं दौलतगंज में पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के 400 लोगो एवं स्कूल के 800 बच्चों सहित श्रीमती अंजू भदौरिया, संजय धवन  राजेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, मोहन जैन, राजकुमार गर्ग, गगन गर्ग, प्रदीप लक्षणे, , अजय नरवरिया, राजेश शर्मा रमेश जाटव शेजवार, सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...