जिले की सभी पीडीएस दुकानों पर माह दिसम्बर 2022 का खाद्यान्न वितरण किया जाने हेतु अन्न उत्सव 7 दिसम्बर को

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार



म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर  सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सार्वजनिक विरण प्रणाली अन्तर्गत माह दिसम्बर 2022 का खाद्यान्न वितरण किया जाने हेतु जिले की सभी पीडीएस दुकानों पर 7 दिसम्बर को अन्न उत्सव का आयोजन किया जायेगा। अन्न उत्सव के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2022 का पात्रतानुसार नियमित (सःःशुल्क) एवं पीएमजेकेबाई का खाद्यान्न (निःशुल्क) वितरण किया जायेगा।

कलेक्टर श्री द्विवेदी के निर्देशानुसार 7 दिसम्बर 2022 को आयोजित अन्न उत्सव हेतु नोडल अधिकारी, सतर्कता समिति की सदस्यों की उपस्थिति में कराने हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारियों द्वारा बिन्दु अनुसार जाँच कर प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र भर कर कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में प्रस्तुत करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...