22 दिसंबर सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी सूर्य उत्तरायण होंगे


गुरुवार 22 दिसंबर 2022 को सूर्य सायन मकर राशि में  रात्रि 03:16 बजे प्रवेश करेगा इस दिन साल का सबसे छोटा दिन व सबसे लंबी रात होगी।

 प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचाग अनुसार सूर्य उत्तरायण होंगे और शिशिर ऋतु प्रारंभ होगी। इसके बाद से दिन की अवधि बढ़ना शुरू हो जाएगी और रातों छोटी होना शुरू हो जायेगी।


 इस दिन सूर्य पृथ्वी से काफी दूर रहता है जिससे चंद्रमा की रोशनी पृथ्वी पर काफी देर तक रहती है। धरती को भौगोलिक आधार पर 2 भागो में विभाजित किया गया है – उत्तरी गोलार्ध  एवं दक्षिणी गोलार्ध  यह विभाजन पृथ्वी की मध्य रेखा से किया गया है जिसे  भूमध्य रेखा  या विषुवत रेखा के नाम से भी जाना जाता है। 

इसके उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है।

उत्तरी गोलार्ध के 23.50 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा  एवं दक्षिणी गोलार्ध के 23.50 डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा को मकर रेखा  कहा जाता है। जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर अग्रसर होता है तो इसे कर्क संक्राति कहा जाता है एवं सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में अग्रसर होने को स्थिति को मकर संक्राति कहा जाता है।

जैन ने कहा कि सूर्य के कर्क एवं मकर रेखा की ओर अग्रसर होने के कारण ही दिनों की अवधि में अंतर दर्ज किया जाता है।

साल 2022 का सबसे लम्बा और छोटा दिन

 उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन 21 जून को दर्ज किया जाता है वही उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को दर्ज किया जाता हैं।

21 मार्च और 23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है जिससे दिन और रात बराबर होते हैं।

दिन छोटे होते होते  09 घंटे 36 मिनिट और राते बड़ी होते होते 14 घंटे 24 मिनिट तक किन्ही स्थानों पर हो सकती है।

21 जून के दिन इसके उलट दिन का मान बड़ा होते होते 14 घंटे 24 मिनिट तक और रात का मान छोटा होते होते 09 घंटे 36 मिनिट तक रह सकता है।

*22 दिसम्बर को कहा कितना छोटा होगा दिन का मान* 

दिल्ली में दिन की अवधि 10 घंटे 11 मिनिट रात 13 घंटे 49 मिनिट

ग्वालियर में दिन की अवधि 10 घंटे 22 मिनिट रात 13 घंटे 38 मिनिट 

भोपाल में दिन 10 घंटे 34 मिनिट राते 13 घंटे 26 मिनिट

उज्जैन में दिन 10 घंटे 35 मिनिट राते 13 घंटे 25 मिनिट 

जयपुर में दिन 10 घंटे 19 मिनिट रात का समय 13 घंटे 41 मिनिट का रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...