जनवरी से होने जा रहा भुवनेश्वर हॉकी इंडिया एफआईएच विश्व कप का आगाज

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

भुवनेश्वर हॉकी इंडिया ने अगले महीने जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष विश्वकप 2023 से पहले युवा छात्र छात्राओं को खेल लिए हॉकी खेल की ओर आकर्षित करने के लिए स्कूल एक्टिवेशन प्रोग्राम शुरू किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले शासकीय कन्या हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल चंदेरा को हॉकी के प्रचार प्रसार और खेल से जुड़ी जानकारी हेतु चयनित किया गया जिससे कि स्कूल से चयनित छात्र-छात्राएं हॉकी खेल जगत में एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में भविष्य में भारत के लिए खेल सके।

14 दिसंबर 2022 को इसी क्रम में दिल्ली से प्रशिक्षित हॉकी कोच चंदेरा हाईस्कूल कन्या और चंदेरा हाई सेकेंडरी स्कूल छात्र छात्राओं को खेल के प्रति आकर्षित करने हेतु एवं महत्वपूर्ण नियम प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली से चंदेरा में उपस्थित हुए।

जिसका स्वागत स्कूल के समस्त कर्मचारी गण द्वारा ढोल नगाड़ा एवं हर्ष उल्लास के साथ किया गया हाई स्कूल प्राचार्य श्री राम कुमार शुक्ला और हाई सेकेंडरी प्राचार्य श्री शिंधपाल सिंह बुंदेला द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए, और छात्र छात्राओं को खेल से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने छात्र छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की!

इसी दौरान हाई सेकेंडरी बालक शाला की टीम और हाई स्कूल कन्या हॉकी टीम के बीच हॉकी मैच खेला गया जिसमें हाई स्कूल कन्या स्कूल की छात्राओं ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागकर हाई सेकेंडरी बालक हॉकी टीम को हराया विजेता टीम हाई स्कूल कन्या शाला रही,आशिका यादव ने गोल दागकर हाई स्कूल कन्या शाला को विजई किया विजेता टीम के प्राचार्य श्री राम कुमार शुक्ला को दिल्ली से आए हुए कोच द्वारा विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया वहीं उपविजेता रही हाई सेकेंडरी स्कूल की टीम के प्राचार्य श्री शिंधपाल सिंह बुंदेला जी को भी दिल्ली से आए हुए कोच द्वारा उपविजेता की सील देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समस्त शिक्षक गण और चंदेरा ग्राम वासी उपस्थित रहे शिक्षक मीरा बाल्मिक, विनीता लहरिया,मीना अहिरवार,आरसी अहिरवार,चम्पा जाधव अनवर खान राम कुमार राय भूपेंद्र भास्कर, आशुतोष शुक्ला शुशांत घोष,अरुण पस्तोर महेश विशाल दीपक आदि सभी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...