टीकमगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह - प्रभारी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की ली जिला स्तरीय बैठक

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

"26 जनवरी 2023 को श्रीनगर में तिरंगा ध्वज लहराने के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की होगी शुरुआत"

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सहप्रभारी मान. संजय कपूर जी शुक्रवार को बुन्देलखण्ड के दौरा कार्यक्रम दौरान टीकमगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है देश के हर वर्ग के ऐतिहासिक समर्थन से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीव हिल चुकी है। 26 जनवरी को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ जैसे ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी राष्ट्रीय सचिव श्री कपूर जी ने कहा कि यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा

पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को एआईसीसी के सहमति से नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान तीन स्तरों पर आयोजित किया जाएगा गांव और ब्लॉक, जिला स्तर एवं राज्य स्तर जिसमें सभी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए गांव-गांव घर-घर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होकर लोगों के परेशानियों को सुनकर उनके लिए संघर्ष करते हुए | कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  नवीन साहू जी ने की तथा जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव  संजय कपूर जी एवं जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जी का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष  नवीन साहू जी किया 

साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष  नवीन साहू जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कार्यक्रम सभी कांग्रेस जन मिलकर पूर्ण रूप से सफल बनाएंगे...

जिसमें पूर्व मंत्री  यादवेन्द्र सिंह जी, खरगापुर की पूर्व विधायक  चंदा - सुरेंद्र सिंह गौर जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी  किरण अहिरवार जी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष  भगतराम यादव जी एवं जिले के सभी वरिष्ट नेतागण, जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगण, कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ तथा विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारीगण सहित मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष पदाधिकारीगण व जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जन काफी संख्या में उपस्थित रहकर 2023 में मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस के सुशासन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दीपावली ,महालक्ष्मी पूजन 1 नवम्बर स्वाति नक्षत्र, गद योग में शुभ रहेगा

  दीपावली महालक्ष्मी पूजन को लेकर पूरे देश में विद्वानों की अलग-अलग राय चल रही है इस बार अधिकतर त्यौहार तिथियों के फेर में बने रहे। आइए जाने...