पीएम किसान सम्मान निधि के शेष किसानों से खातों को आधार से लिंक कराने की अपील

खाता लिंक न होने पर दिसम्बर माह की सम्मान निधि खाते में जमा नहीं हो पायेगी 

ग्वालियर 20 दिसम्बर / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्र शेष किसानों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खातों को आधार नम्बर से जरूर लिंक करवा लें। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अपील के माध्यम से किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने खातों को यदि आधार से लिंक नहीं करायेंगे तो उनके खाते में किसान सम्मान निधि जमा नहीं हो पायेगी। 

भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत ग्वालियर जिले में अधिकांश किसानों ने अपने खातों को आधार से लिंक करवा लिया है। केवल 19 हजार 178 किसान ऐसे हैं, जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे सभी किसानों से अपील की गई है कि वे बैंक में अपना आधार कार्ड ले जाकर खाते को आधार से लिंक करवा लें। आधार लिंक होने की दशा में दिसम्बर माह में जारी होने वाली पीएम किसान योजना की किश्त उनको प्राप्त नहीं हो पायेगी। 

ज्ञात हो जिले में किसान सम्मान निधि के लिये कुल एक लाख 10 हजार 283 किसान पात्र हैं, इनमें से 91 हजार 105 किसानों ने अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करा दिया है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...