टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिला हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन हेतु निशुल्क संचालित सिविल सेवा कोचिंग के प्रतिभागियों को किया जागरूक

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार



पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे महिला हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन हेतु जागरुकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.12.2022 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  प्रशांत खरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  सीताराम के निर्देशन में डीएसपी महिला सेल  प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में  चौकी खिरिया पुलिस स्टाफ द्वारा ग्रामीण  शासकीय  स्कूल खिरिया की छात्राओं को एवं डीएसपी महिला सेल प्रिया सिंधी एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक नगायच  द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के सभागार कक्ष में यूपीएससी / एमपीपीएससी की निशुल्क कोचिंग क्लासेस के छात्र/ छात्राओं को साइबर अपराध क्या है एवं इनसे कैसे बचा सकता है के बारे में तथा महिला हिंसा अंतर्गत आने वाले विभिन्न अपराध जैसे मारपीट, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, छेड़छाड़ के बारे में जानकारी दी साथ ही इन अपराधों के लिए कानूनी प्रावधानों ,विभिन्न अधिनियमों जैसे पोक्सो एक्ट,घरेलू हिंसा अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से बताया, इस प्रकार की हिंसा को कैसे रोका या खत्म किया जा सकता है के बारे में बताया गया  पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो सुनहरे पंख एवं असली हीरो को लैपटॉप के माध्यम से दिखाया गया  साथ ही सतर्क एवं जागरुक रहकर इस अभियान की मंशा को सफल बनाने में सहयोग करने की समझाइस देकर जागरूक किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...