संत रविदास जयंती धूम-धाम से मनाई जायेगी : विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार


ग्वालियर। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर थाठीपुर दशहरा मैदान पर 5 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे आदि मौजूद रहे। बैठक से पहले कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया।

बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भव्य रूप से मनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2ः30 बजे प्रारम्भ होगा, कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी के अनुयाईयों एवं संतों का सम्मान किया जायेगा। बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि 5 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती कांग्रेस पार्टी द्वारा बडे ही धूम-धाम से दशहरा मैदान थाठीपुर में मनाई जायेगी। इस मौके पर प्रभारी चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती का संदेश जन-जन तक पहुॅचाने के लिये यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे ने सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि कार्यक्रम में बडी संख्या में शिरकत करें। 
बैठक में संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, एम.आई.सी सदस्य अवधेष कौरव, एम.आई.सी सदस्य नाथू सिंह, एम.आई.सी सदस्य सुरेश सोलंकी, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, गिर्राज शर्मा, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे के अलावा पार्षद श्रीमती कमलेश बलवीर तोमर, प्रमोद खरे, केदार बराहदिया, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती सरोज हेवरन कंषाना, पूर्व पार्षद एवं वरिष्‍ठ नेता जसवंत शेजवार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दीपावली ,महालक्ष्मी पूजन 1 नवम्बर स्वाति नक्षत्र, गद योग में शुभ रहेगा

  दीपावली महालक्ष्मी पूजन को लेकर पूरे देश में विद्वानों की अलग-अलग राय चल रही है इस बार अधिकतर त्यौहार तिथियों के फेर में बने रहे। आइए जाने...