भाजपा की यह विकास यात्रा नहीं विनाश यात्रा है -डॉ. गोविंद सिंह


ग्वालियर। पूर्व मंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आज भाजपा की चल रहीं विकास यात्रा पर आरोप लगाते हुये कहा कि यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं  विनाश यात्रा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी से मात्र 15 माह का हिसाब मांगने से पहले भाजपा को अपने 18 सालों में हुये विकास का हिसाब जनता को देना चाहिये।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुये विकास यात्रा को विनाश यात्रा निरूपित करते हुये कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 18 सालों में साढे तीन लाख करोड का कर्जा है। इस हिसाब से प्रति व्यक्ति 45 हजार रूपये के कर्ज में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश में लगातार घोटाले हो रहे हैं। सबसे पहले डंपर घोटाले से लेकर पोषण आहार घोटाला , व्यापम घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला , महाकाल घोटाला, ई टेंडर घोटाला , कोरोना के समय आयुष्मान घोटाला, यूनीफार्म घोटाला आदि भी घोटाले हुये हैं।

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा नेता विपक्ष की 15 माह की सरकार पर सवाल खडे कर रहे हैं। जबकि अपना 18 वर्षो में किये गये विकास की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नीत सरकार ने प्रदेश में विकास ही कराया होता तो आज उसे विकास यात्रा निकालने की जरूरत ही नहीं पडती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। बेरोजगार को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री इन्वेस्टर मीट करते हैं , लेकिन उनके एमओयू के बाद भी राज्य में निवेश नहीं आ पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिन कंपनियों से करार किये थे वह कंपनियां भी भाजपा की सरकार आने के बाद से अपना करार पर अमल नहीं करते हुये भाग निकली हैं।

डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की है वह केवल खोखली साबित हो रहीं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में से 163 घोषणाओं का क्रियान्वयन तो दूर उन्हें अधिकारियों ने नस्तीबद्ध कर बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा जहां जाती है वहां उन्हें काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं को खरी खोटी सुनाई जा रहीं है। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि 15 वीं विधानसभा में भाजपा सरकार ने विधायकों द्वारा पूछे गये 500 से अधिक प्रश्रों के जबाब तक नहीं दिये। मुख्यमंत्री विपक्ष से सवाल पूछ रहे हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने खुले मंच से चुनौती दे डाली कि मु यमंत्री 18 सालों का हिसाब दें में 15 माह का हिसाब दूंगा। उन्होने पूर्ण पुष्टि नहीं होने की बात कहते हुये कहा कि चीता को छोडने पर 105करोड खर्च हुये। वहीं लोगों को बसों से लाने के लिऐ शासन ने पैसा खाना पानी आदि की व्यवस्था तक की इसके लिए ग्वालियर चंबल अंचल के साथ ही अन्य संभागों से भी बसों से लोगों को बुलाया गया।  

इस अवसर पर एक प्रश्र के उत्तर में ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं लेते हुये कहा कि चोर दरबाजे से आने वाले लोग विकास की समीक्षा बैठक कर रहे हैं वहीं क्षेत्रीय प्रतिनिधि विधायकों प्रथम नागरिक महापौर को बैठक में बुलाया तक नहीं जाता। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय की बात की जाये तो भाजपा के पार्षद तक विकास को लेकर परेशान हैं उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कर्ज लेकर अपने कर्मियों को वेतन भुगतान कर रही है।

कांग्रेस की हाथ मिलाओ यात्रा में कोई रिस्पांस नहीं मिलने के पूछे प्रश्र के उत्तर में डॉ. गोविंद सिंंह ने कहा कि हाथ मिलाओ यात्रा लगातार चल रहीं हैं । जनता के घर घर जाकर पर्चा बांटा जा रहा है। पत्रकार वार्ता में विधायक डॉ. सतीश सिंी सिकरवार, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, आरपी सिंह, अशोक भदौरिया , संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा , जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...