गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान भोले की बारात, पंकज अहिरवार ने बारातियों का स्वागत

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़। जतारा नगर में भगवान भोले नाथ की बारात बड़ी ही गाजे बाजे के साथ निकाली गई बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। भगवान भोलेनाथ की बारात का सुनील नायक चौराहे पर कॉन्ग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने स्टोल लगाकर भगवान भोलेनाथ की बारात मैं शामिल सभी बारातियों को फल वितरित किए तो वही भगवान भोलेनाथ की झांकियों पर फूल वर्षा कर बारत का भव्य स्वागत किया। भगवान भोलेनाथ की बारात मुख बाजार से होते हुए भगवान शिव जी के मंदिर तक पहुंची।इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं हाथ में धार्मिक झंडा थामे बारात में शामिल हुए। भक्तिमय गीतों पर नाचते-गाते बाराती आगे बढ़ रहे थे। छतों पर खड़े होकर लोग भगवान शिव की झांकी व बारातियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। हर कोई भक्तिमय नजर आया। कॉन्ग्रेस युवा नेता पंकज अहिरवार ने परंपरागत तरीके से देवाधिदेव महादेव व आदिशक्ति जगतजननी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान घंटों आतिशबाजी व पुष्प वर्षा हुई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए शिवभक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। नगर के पुरुष, महिलाएं व बच्चे आरती की थाल सजा कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शिव पार्वती की आरती उतारी। भगवान भोलेनाथ की बारात में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...