20 मार्च को तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी

ग्वालियर 18 मार्च। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर लोकतंत्र सम्मान दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी 20 मार्च को तिरंगा यात्रा के साथ लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी।

शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को संायकाल 6 बजे कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी से तिरंगा यात्रा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर पार्क पहुचंेगी, जहां पर बाबा साहब केा नमन कर गांधी उद्यान फुलबाग तक तिरंगा जाएगी और फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर लोकतंत्र के सम्मान और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा खरीदफरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से 20 मार्च 2020 केा इस्तिफा देकर बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का सम्मान किया और संविधान की भावना के विपरीत एवं अलोकतंात्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता को हथिया उसके खिलाफ लोकतंत्र सम्मान दिवस 20 मार्च को मनाया जाएगा।

20 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश शासन के पूर्व मत्री, विधायक, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कंाग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कंाग्रेस, सेवादल एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...