केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न समाजसेवी शोकाकुल परिजनों के घरों पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

 





 ग्वालियर l  भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह जी तोमर आज अपने तीन दिवसीय ग्वालियर श्योपुर एवं मुरैना जिलो के प्रवास हेतु विमान द्वारा नई दिल्ली से ग्वालियर पधारे ग्वालियर विमानतल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर आगवानी की l

        भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर ने आज ग्वालियर महानगर में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के परिजनों के यहां हुए निधन पर उनके निवास स्थानों पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना एवं शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया l

       केंद्रीय मंत्री श्री तोमर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह कुशवाहा जी के चाचा जी स्वर्गीय डॉक्टर विश्वेश्वर सिंह कुशवाहा जी, के निवास स्थान सीपी कॉलोनी मुरार पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर स्वर्गीय श्री कुशवाहा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि की , 

      केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के निवास स्थान गांधी रोड मुरार ग्वालियर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर माता श्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की,

       केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने सेवानिवृत्त एजी ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वर्गीय श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता के निवास स्थान सीपी कॉलोनी मुरार ग्वालियर पहुंचकर शोक व्यक्त किया एवं परिजनों को ढाढस बंधाया,

          केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निजी मित्र श्री केजी एम दुबे के निधन पर उनके निवास स्थान मीरा नगर मुरार पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं स्वर्गीय दुबे की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ,

          केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने श्री बलराम सिंह भदोरिया की पत्नी एवं नागेंद्र सिंह भदोरिया की माताजी के निधन पर उनके निवास स्थान एमएच चौराहा मुरार पहुंचकर अपनी ओर से शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं माता श्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की,

       केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने अजाक्स के जिलाध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य के निवास स्थान अनुपम नगर विश्वविद्यालय रोड ग्वालियर पहुंचकर उनकी माताश्री के निधन पर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की तथा स्वर्गीय माता श्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,

        केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर के उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी जी के चाचा जी के निधन पर उनके निवास स्थान माधव नगर ग्वालियर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं स्वर्गीय चाचा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l 

        केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन एवं भाजपा महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी अशोक जादौन साथ थे l


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें