हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत ग्राम देरी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मिशन 2023 को कामयाब बनाने जनता हो रही एकजुट- चंद्रिका द्विवेदी


टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

पलेरा।। भारत जोड़ो यात्रा के बेहतरीन परिणामों से उत्साहित कांग्रेस द्वारा आरम्भ की गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सोमवार को खरगापुर विधानसभा की पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में विधानसभा के गांव देरी पहुंची। यहां आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल लोगों की संख्या को अब तक के किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से काफी अधिक माना जा रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देरी मे जनता का उमड़ता जनसैलाब विधानसभा चुनावों के आगाज बताते हुए देखे गए। यात्रा में मौजूद कांग्रेश युवाओं ने भारी जोश के साथ कांग्रेस के ध्वजों के साथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी समेत कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर कांग्रेसी नेताओं से चर्चा करते हुए अपनी बात कही। साथ ही भाजपा और आरएसएस की विध्वंशकारी नीतियों के विरुद्ध एकता की शक्ति के बारे में भी बताया। जनसभा को संबोधित करते कांग्रेश जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गई विकास यात्रा में सरकारी तंत्र का खुलेआम उपयोग किया गया, क्योंकि शिवराज सिंह चौहान को पता है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है। इसी प्रकार कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि शिवराज सरकार जनता को बताएं कि उन्होंने 18 वर्ष की सरकार में क्या-क्या किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेश की कमलनाथ सरकार ने तो 18 महीने में सिर्फ 11 महीने सरकार चलाई थी और उसमें क्या किया वह प्रदेश की जनता 2023 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बना कर दिखा देगी। इसी प्रकार जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि भाजपा धर्म से धर्म को एवं जाति से जाति को लड़ाकर अपनी ओछी राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से भाजपा की नफरत फैलाने की मंशा तार-तार हो रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने उपस्थित जनसमुदाय से कांग्रेश के मिशन 2023 को कामयाब किए जाने की बात कही। इस दौरान राव साहब, डॉ महेंद्र सिंह, अमर सिंह, डॉक्टर सूरज शर्मा, सुरेंद्र यादव, भवानी यादव, राजू राय, केशव सेन, अज्जू मस्ताना, स्वतंत्र यादव, सूरज यादव, महेश यादव, सोनू यादव, प्रताप मिश्रा, अनिल पंडा, विश्वदीप सिंह, हरदयाल साहू, रामदेवी अहिरवार, गुदिया अहिरवार, सुरेंद्र राय समेत अनेक ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...