आज तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी

 

ग्वालियर 19 मार्च। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर लोकतंत्र सम्मान दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आज 20 मार्च को तिरंगा यात्रा के साथ लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज 20 मार्च को सांयकाल 6 बजे कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी से तिरंगा यात्रा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर पार्क पहुचेंगी, जहां पर बाबा साहब के नमन कर गांधी उद्यान फुलबाग तक तिरंगा जाएगी और फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर लोकतंत्र के सम्मान और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा खरीदफरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से 20 मार्च 2020 के इस्तिफा देकर बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का सम्मान किया और संविधान की भावना के विपरीत एवं अलोकतांत्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता को हथिया उसके खिलाफ लोकतंत्र सम्मान दिवस 20 मार्च को मनाया जाएगा। 

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के पूर्व मत्री, विधायक, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ सहित समस्त कांग्रेसजन शामिल रहेंगे। 

कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न 

ग्वालियर 19 मार्च। कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कांग्रेस सेवादल की संगठनात्मक गठन व गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सेवादल के अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व, ग्वालियर संभाग के प्रभारी श्री विजय जोहरी, ग्वालियर जिले के प्रभारी श्री संजीव कुशवाहा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी पूरन सिंह की उपस्थित में सम्पन्न हुई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा, ग्वालियर संभाग के प्रभारी श्री विजय जोहरी, ग्वालियर जिले के प्रभारी श्री संजीव कुशवाहा ने बैठक को संबेधित करते हुए कहा कि सेवादल की स्थापना का उदेश्य और लक्ष्य जनसेवा करना है, प्राकृतिक व अप्रकृतिक आपदांओ में सेवादल हमेशा आगे रहा है, 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जांए, कांग्रेस की जीत का अभियान चलांए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...