राम नवमीं पर बच्चों ने लिया राम रूप सज्जा उत्सव में भाग






ग्वालियर: रामनवमी के पवित्र दिन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं संस्कार मंजरी के सयुंक्त तत्वाधान में प्रभु उपहार भवन माधवगंज केंद्र पर राम रूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकानेक बच्चो ने भाग लिया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण भदौरिया संस्कार मंजरी संस्था के अध्यक्ष राधाकिशन खेतान और ब्रह्मकुमारीज केंद्र की संचालिका आदरणीय आदर्श दीदी, बी.के. ज्योति दीदी, संस्कार मंजरी से नीलम जगदीश गुप्ता एवं समाजसेविका आशा सिंह मंच पर उपस्थित रही।

इस अवसर पर राम रूप सज्जा प्रतियोगिता 3 श्रेणियों में आयोजित हुई 1 से 5 वर्ष, 6 से 11 वर्ष, 12 से 15 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राधाकिशन खेतान ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएँ दी तथा संस्था के बारे में और रामनवमी के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूपरेखा रखी| 

ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रभारी आदर्श दीदी ने सभी को राम नवमीं की शुभकामनायें देते हुए किया और कहा कि राम त्याग का नाम है राम ने अपने भाई को सहर्ष सिंहासन सौंप दिया और वह वन को चले गए जबकि आज भाई छोटी छोटी चीजों के लिए लड़ते झगड़ते हैं रामायण तो हम कंठस्थ कर लेते हैं| इसके साथ साथ हमें उनके विचारों का अनुशरण करना चाहिए | आज हमें रामायण के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है | 

मुख्य अतिथि श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने सभी को शुभकामनायें दी और कहा कि हमारा समाज में भले ही गिलहरी के जैसा छोटा योगदान ही क्यों ना हो पर समाज में अपना योगदान शतत बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम में संस्कार मंजरी से विनीता जैन, आभा राठौर, रीमा राजपूत तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े अनेकानेक भाई एवं बहने उपस्थित रहे |

निर्णायक की भूमिका में श्रीमती मीरा श्रीवास्तव और श्रीमती सुजाता संग्राम सिंह उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में रामराज्य का सन्देश देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी | तथा कार्यक्रम के अंत में 3 वर्गों मे विभाजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्राईज वितरित की गई |

1 वर्ष से 5 वर्ष तक आयु वर्ग में श्रेष्ठा प्रथम स्थान पर रही, रिद्धिमा द्वितीय स्थान पर रही। 

6 वर्ष से 12 वर्ष के आयु वर्ग में, आराध्य शर्मा प्रथम स्थान पर आरव दूसरे स्थान पर और रुचि यादव तीसरे स्थान पर रही।

12 वर्ष से 16 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर आस्तिक सिंह राठौर दूसरे स्थान पर आशुतोष रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन बी. के. ज्योति बहन के द्वारा किया गया I  आभार नीलम जगदीश गुप्ता ने किया |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...