100 से अधिक भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के मुख्यातिथ्य, डबरा विधायक सुरेश राजे के आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे की अध्यक्षताएवं सगठन मंत्री रविन्द्र सिंह, हरगोविंद जौहरी की उपस्थिति में थाटीपुर में डबरा के भाजपा और बसपा छोड़कर कांग्रेस में सम्मलित हुए कार्यकर्ताओं का कांग्रेस सदस्यता ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। 

मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अषोक सिंह ने भाजपा और बसपा से छोड़कर कार्यकर्ताओं को तिरंगा ध्वज पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्वधर्म सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए विकास करने की रही है और आगे भी रहेगा। 2023 के विधानसभा चुनाव में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर मिलजुल कर कांग्रेस की विजयश्री अभियान मे जुट जायें। कांग्रेस पार्टी इस देश की आनबानशान है, कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए 138 साल में न कांग्रेस का नाम बदला, न कांग्रेस का झंडा बदला, इतिहास में कांग्रेस का झंडा तिरगा था आज भी तिरंगा झंडा है। 

बहुजन समाज पार्टी के पूव पार्षद प्रत्याशी संजय सेन, पवन पाल, सुरेश पाल, पूर्व भाजपा प्रत्याशी नरेश प्राजपति, बसपा के नेता बेताल सिंह पाल, पर्वत पाल, रामनिवास बघेल, वीरेन्द्र बघेल, राजवीर पाल, भाजपा युवा मोर्चा डबरा के उपाध्यक्ष सोनू बघेल, विनोद प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, बटीं प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति के नेतृत्व में 100 से अधिक भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...