ग्रामीण कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित

रविकांत दुबे    


ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने ग्वालियर ग्रामीण की जंबो कार्यकारिणी आगामी  जारी की । 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान आज यहां ग्वालियर ग्रामीण की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी से लेकर अन्य मुददों को लेकर कांग्रेस तीव्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी चुनावों से पहले घोषित की गई है। महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देने के पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि हां महिलाओं को समान अधिकार के तहत पचास प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाना था , लेकिन अब महिलाओं को महिला  इकाई से लेकर अन्य प्रकोष्ठों मेें भी प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।    डॉ. चौहान ने कहा कि ग्रामीण की कार्य कारिणी में सभी वर्गो को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। डॉ. चौहान ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती पर 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में संबिधान रक्षा दिवस के रूप में मनाई जायेगी, जिसमें कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के एवं सभी विभागों के पदाधिकारी भाग लेंगे स इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी जे पी अग्रवाल 11अप्रैल से 15 अप्रैल तक ग्वालियर-चम्बल संभाग के दौरे पर रहेंगे।  

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान ने आज ग्वालियर ग्रामीण की जो कार्यकारिणी की घोषणा की उसमें 52 उपाध्यक्ष , 82 महामंत्री और 63 सचिव को मनोनीत किया गया है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रभुदयाल जौहरे, पूर्व मंत्री एवं विधायक भितरवार लाखन सिंह यादव , डबरा विधायक सुरेश राजे सहित अन्य ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में मनोनीत पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...