कांग्रेस ने जीत का इतिहास बनाया है भाजपा को हराया है 2023 में कांग्रेस की जीत को बुलंदियों पर पहुंचाएगे : डॉ. देवेन्द्र शर्मा



ग्वालियर 12 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र के सहप्रभारी ग्वालियर चंबल संभाग के इंजार्च श्री शिव भाटिया के मुख्यातिथ्य, मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव दशरथ सिंह गुर्जर की उपस्थिती में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने किया। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बैठक में कहा कि कांग्रेस ने 2018 में, 2020 के उपचुनाव में, 2022 के नगर निगम चुनाव में जीत का इतिहास बनाया है और भाजपा को हराया है, 57 साल में पहली बार कांग्रेस ने महापौर बनाकर तिरंगा ध्वज लहराया है, अ.भा. कांग्रेस, मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा जो आदेश दिए गए उनका पूरा पालन किया गया, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, घर घर चलो अभियान चलाकर जनता के बीच निंरतर सम्पर्क अभियान जारी है ग्वालियर में कांग्रेस सशक्त और मजबूत है मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी की नारी सम्मान योजना के अंर्तगत 500 रू में गैस सिलेंडर, 15 रू हर महिला के खाते में पहुचांने के फॉर्म भरवाए जा रहे है, जनसमस्यांओ को लेकर समय समय पर भाजपा सरकार को बेनकाब किया जा रहा है, चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने प्रारंभ कर दी है, मतदान केन्द्र पर कांग्रेस की टीम कार्य कर रही है। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...