भाजपा की जिला बैठक संपन्न 30 मई से 30 जून तक चलेंगे कार्यक्रम

 अजय अहिरवार aapkedwar news  


 टीकमगढ़ -भारतीय जनता पार्टी जिला टीकमगढ़ की जिला बैठक आज स्थानीय कुशाभाउ ठाकरे भवन भाजपा कार्यालय में सम्पन्न  हुई। बैठक में सर्वप्रथम भारतमाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने की। मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ. वीरेन्द्र् कुमार जी उपस्थित रहे। विशिष्ट  अतिथि के रूप में जिला संगठन मंत्री मुन्नासिंह भदौरिया पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र  तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. राहुल तिवारी भारतीय जनता पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एक महा जन संपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जा रहा है जिसमें सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचा दिया गया। इस अभियान में 30 दिन में कार्यकर्ता 16 लाख कार्यकर्ता करोड़ों लोगों से संपर्क मिसकॉल् के माध्यम से लोगों को जोड़ेंगे। अभियान की रूप रेखा बताते हुये उन्होंने कहा की केन्द्रो में 14 सदस्यी्य समिति बनेगी। प्रदेश में 7 सदस्य की समिति बनेगी। जिलें में 6 सदस्यों की समिति मंडल स्तर पर 4 सदस्यों  की समिति का गठन किया जायेगा। यह अभियान 3 चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में नियुक्तियॉं एवं कार्यसमिति पूर्ण करना है, द्वितीय चरण में 29 मई से 20 जून अभियान की लोकसभा एवं विधानसभा पर गतिविधियॉं तृतीय चरण 20 मई से 30 जून घर-घर महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्हों ने आगे बताया कि 30 एवं 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक महासभा को संबोधित कर अभियान को शुभारंभ किया जायेगा लोकसभा के कार्यों में संपर्क से समर्थन अभियान विशाल जन सभा के कार्यक्रम वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसका प्रभारी विवेक चतुर्वेदी को बनाया गया है। सहप्रभारी जीतू सेन को बनाया गया है। किशन पटैरिया, राजेश नायक, विभा श्रीवास्‍तव, डॉ. प्रमोद खरे, सुनील शर्मा, अमित जैन, को समिति का संचालन करने के लिए नियुक्त किया गया। कार्यसमिति  की बैठक में पिछली कार्यसमिति में बूथ डिजीट लाइलेशन का द्वितीय चरण किया गया कार्यक्रम पूरे 805 बूथों पर किया गया। बूथ के कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान चलाकर 67 स्थानों में से 60 स्थानों पर हुआ जिसमें 5767 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मन की बात का कार्यक्रम 13 मण्डलों में 700 से अधिक बूथों पर देखा गया। वहीं जिला संगठन मंत्री द्वारा बताया गया कि मंडल कार्य समिति 22 एवं 23 मई को शक्ति केन्द्र  की बैठक 24 एवं 25 मई को की जायेगी। वहीं विवेक चतुर्वेदी कार्यक्रम के प्रभारी ने बताया कि 9 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाने हेतु महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जायेंगे। इस अभियान में प्रबुद्ध सम्मेलन प्रेसवार्ता जनसभायें व्यामपारिक सम्मेलन विकासतीर्थ वरिष्ठ  कार्यकताओं के साथ परिचर्चा संयुक्त  मोर्चा सम्मे्लन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुने जायेंगे। कार्यक्रम को डॉ. अभयप्रताप सिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट, डॉ. पूरन लोधी, विभा श्रीवास्तव, वंदना जायसवाल, अनुराग वर्मा, अनीस मुहम्म द, मुन्नालाल साहू, शक्ति सिंह राय, रीतेश भदौरा, गोपाल सिंह राय, अंकित सिंह तोमर, रोहित खटीक, विकास यादव, प्रशांत खरे, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, प्रमोद खरे, आदित्य योगी, शिवचरण उटमालिया, राजेश साहू, आदित्यक योगी, राजेश नायक, महेश गौतम, महेश पटैरिया, महेन्र्भ  कुशवाहा, अमित कुमार सूत्रकार, रमेश प्रजापति, अब्दुहल समद मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...