कांग्रेस नारी सम्मान योजना का 9 मई को शुभारंभ करेगी

500 में सिलेंडर, 1500  प्रतिमाह महिलांओ के खाते में डालने के फाॅर्म भरवाएगी: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 8 मई। शहर जिला  कांग्रेस   कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने आज घोषणा करते हुए कहा की मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी द्वारा आज 9 मई को नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे।

मानस भवन में अपरांह 11 बजे आयोजित होने वाला कार्यक्रम निरस्त कर दोपहर 3.30 पर होटल सेंट्रल पार्क में मप्र विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह  एवं ग्वालियर महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सिकरवार की पत्रकारवर्ता आयोजित की गई है।

शहर जिला  कांग्रेस   कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज 9 मई को 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा, 16 ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के बीजासेन माता एवं 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सूबे की गोठ क्षेत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके अंर्तगत कंाग्रेस नारी सम्मान योजना के फाॅर्म भरवाएं जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम  कांग्रेस  , सेक्टर कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त  कांग्रेस  जन सम्मलित रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...