भगवान बुद्ध मानव कल्याण के रक्षक थे भय और नफरत मिटाना उनकी सत्यता है : डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 5 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एवं विधायक सतीश सिकरवार की उपस्थिती में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर पंचशील नगर में भव्य कार्यक्रम में भगवान बुद्ध को नमन किया गया। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक सतीश सिकरवार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यपर्ण करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण, जनहित की भलाई भय और नफरत मिटाने के लिए सत्य का मार्ग अपनाया, बिहार के गया बौद्ध में ज्ञान प्राप्त कर सारे विश्व में इस ज्ञान का प्रकाश किया, उन्होने जाति, वर्ग से उपर उठकर मानव कल्याण में अपना जीवन समर्पित किया आज उनके जीवन की कार्यशैली प्रेरणा संसार अपना रहा है, धर्म कोई भी रहा हो, सभी धर्मो का एक ही लक्ष्य रहा सत्य का मार्ग अपनाना, भय और नफरत मिटाना, भाईचारा बनाए रखना जिससे संसार में मानवता बची रहे, आज हम सभी को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर उनके संदेश के अनुरूप बुराईयों को समाप्त करके सत्य के मार्ग पर चलना है। 

कार्यक्रम में चतुर्भुज धनोलिया, सुधीर मंडेलिया, पार्षद प्रमोद खरे, महादेव अपोरिया, पियुश जेन आदि उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...