18 साल की सरकार में बहनों की याद नही आई भाजपा सरकार को, प्रदेश में भ्रष्टाचार नं.1

कांग्रेस की सरकार में हर वर्ग का सम्मान कांग्रेस नेत्री किरण अहिरवार 

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

नारी सम्मान योजना को लेकर प्रदेश महासचिव, कांग्रेस नेत्री श्रीमती किरण अहिरवार गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक कर फॉर्म भरवा रहीं हैं। जहा वह जतारा विधानसभा के ग्राम महेबा पहुंची और लोगो से सीधा संपर्क करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर नारी सम्मान योजना के तहत हर माह महिलाओ के खातों में पन्द्रह सौ रुपए डालने एवम महगाई की मार से जो घरों का बजट बिगड़ा है उसमे गैस सिलेण्डर के दाम कम करते हुए राहत देने की बात कही। उन्होने जनचोपाल लगाकर कहा प्रदेश भाजपा सरकार नारी सम्मान का दिखावा करती है। जिसका उदाहरण प्रदेश में आए दिन महिला उत्पीड़न समेत गेंग रेप जैसी घटनाएं सामने आती है।   शिवराज नाटक नौटंकी कर के सोचते हैं कि प्रदेश सुधर जाएगा। यह संभव नहीं है। कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि पूरे संगठन से है। लाडली बहना योजना के पर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संगठन सीधे जनता से जुड़ा हुआ है। जनता समझ रही है कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है। भाजपा के गुमराह करने प्रलोभन देने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को कांग्रेस पर विश्वास है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीपत यादव, जिला महामंत्री डॉ रमेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सोनी, महराज सिंह यादव, भरत यादव, पूरन यादव, दीपू सिंह, हरेंद्र सिंह राठौर, बलवीर सिंह, विनोद यादव, अर्जुन सिंह राठौर, शेर सिंह यादव, प्रमोद प्रजापति, रामकिशन आदिवासी, शिवम प्रताप,विक्रम सिंह राठौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...