प्रभु ने सुदामा जी पर कृपा कर दीन बंधू नाम को सार्थक किया - दीपा मिश्रा

                      रविकांत दुबे

सिद्ध पीठ श्री गंगा दास जी की बड़ी शाला में झूलन महोत्सव के पावन  उपलक्ष में जगतगुरु पूर्ण बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामसेवक दास जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्री मद भागवत कथा में श्री धाम वृन्दावन से पधारी परम पूज्या दीपा मिश्रा ( राधा माधव आश्रम ) मे भगवान की नाम महिमा का वर्णन किया जो प्रभु का नाम जपते है उन पर प्रभु की कृपा होती है भगवान का नाम ही जीवन का असली धन है क्यों की लौकिक धन तो खर्च होता रहता है पर भगवान का नाम रूपी धन तो हमेशा बढ़ता रहता है इस लिए भगवान का नाम ही जीवन का सार है कथा में  सुदामा चरित्र का वर्णन किया भगवान ने सुदामा जी पर कृपा  की प्रभु श्री सुदामा जी का भगवान ने बहुत ही आदर किया और अपने नेत्रों के जल से उनके पैर धोए और आचमन किया प्रभु ने अपने दीन बंधू  नाम की सार्थक ता की सुदाम जीभगवान के लिए चावल की भेट लेकर गए और भगवान ने दो मुठी चावल खा कर सुदामा जी को दो लोक की संपत्ति प्रदान की एवं झूलन महोत्सव के उपलक्ष वृन्दावन की सुन्दर रास लीला का दर्सन कराया जिस में मीरा बाई का सुन्दर चरित्र की लीला का मंचन किया गया मीरा बाई ने अपना  सर्वस्व प्रभु को मान लिया तो प्रभु ने मीरा की हमेसा  रक्षा की प्रभु अपने भक्तो की हमेशा  रक्षा करते है अवशर पर श्री ललित कुमार जी खण्डेलवाल रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर रेखा अग्रवाल संगीता सुभाष अग्रवाल,ब्रह्म दत्त जी दुबे संजय शास्त्री आदि भक्त उपस्थित रहे I 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...