जीवायएमसी ग्राउण्ड पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक

 

ग्वालियर| महानगर में 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक सामूहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जीवायएमसी ग्राउण्ड पर किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के सभी संतों का आमंत्रित किया गया है| उक्त जानकारी आयोजक आलोक आहूजा, महेंद्र शुक्ला, सुनील अग्रवाल ‘सनी’, अमर माखीजा ने संयुक्त रूप से दी| परम पूज्य महामण्डलेश्वर साध्वी प्रज्ञा भारती के परम शिष्य कथा व्यास एवं विज्ञान चिंतक स्वामी सुनीलानंद जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से कथा रसिकों को कथा का रसपान करायेंगे कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी|

इस कथा के मुख्य यजमान नवीन संगीता जैन सिंगल होंगे। उन्होंने बताया कि कथा प्रारंभ से पूर्व 29 सितंबर को सुबह 11 बजे कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी ।यह शोभा यात्रा महाराजा बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार जयेन्द्र गंज होते हुए जीवायमसी मैदान पहुंचेगी । कलश यात्रा में लगभग 1000 महिलाएं कलश लेकर चलेंगे वहीं पितृपक्ष के अवसर पर होने वाली कथा में कौन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट्स सिंधु वेलफेयर सोसाइटी एवं सिंधु नवयुवक समाज सुरक्षा मंडल द्वारा भी विशेष सहयोग रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...