किरण अहिरवार ने किया नामांकन दाखिल

जतारा विधानसभा की प्रथम सीमा पर धरती मां को किया प्रणाम 

पलायन और भ्रष्टाचार का रहेगा मुद्दा 

      टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़ :- किरण अहिरवार  कांग्रेस जतारा विधानसभा की प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल करने के बाद जतारा विधानसभा की प्रथम सीमा पर पहुंच कर धरती मां को प्रणाम किया। 

जतारा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष  नवीन साहू  एवं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

पत्रकारों से चर्चा करते हुए किरण अहिरवार द्वारा बताया गया कि वह जतारा विधानसभा में पलायन  और भ्रष्टाचार को लेकर चुनाव लड़ेंगी और उनके प्रयास रहेंगे की विधानसभा से पलायन और भ्रष्टाचार दूर हो साथ ही जो कांग्रेस पार्टी द्वारा योजना चलाई जा रही हैं उनका लाभ हर वर्ग को मिले इसको लेकर वह हमेशा तत्पर्य रहेंगी है ताकि  विधानसभा की जनता सुखी और समृद्ध बने।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...