ग्वालियर जिले में लगभग 67.50 प्रतिशत मतदान

सबसे अधिक मतदान प्रतिशत भितरवार में तो सबसे कम ग्वालियर पूर्व में

10 लाख 96 हजार 578 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग

ग्वालियर 18 नवम्बर 2023/ ग्वालियर जिले से 6 विधानसभा सदस्य चुनने के लिए शुक्रवार 17 नवम्बर को हुए मतदान में कुल 16 लाख 24 हजार 567 मतदाताओं में से 10 लाख 96 हजार 578 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । इस प्रकार लगभग 67.50 प्रतिशत मतदाताओं ने ई.वी.एम. मशीन में बटन दबाकर अपनी पंसद के विधानसभा सदस्य चुनने के लिए मत दर्ज कराये। इस बार के विधानसभा आम चुनाव में पिछले विधानसभा आम चुनाव की तुलना में 3.44 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। ज्ञात हो पिछले विधानसभा चुनाव में जिले के मतदान का प्रतिशत 64.06 प्रतिशत रहा था। इस बार सबसे अधिक मतदान प्रतिशत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भितरवार में रहा। यहाँ 75 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में रहा। यहां 57.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-14 ग्वालियर ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख 51 हजार 788 मतदाताओं में से एक लाख 87 हजार 687 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर के अंतर्गत 2 लाख 99 हजार 765 मतदाताओं में से एक लाख 95 हजार 707, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व में 3 लाख 30 हजार 293  मतदाताओं में से एक लाख 91 हजार 356 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-17 ग्वालियर दक्षिण के अंतर्गत 2 लाख 58 हजार 312 मतदाताओं में से एक लाख 64  हजार 870, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-18 भितरवार में 2 लाख 42 हजार 642 मतदाताओं में से एक लाख 81 हजार 980 एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा (अजा) के अंतर्गत 2 लाख 41 हजार 767 मतदाताओं में से एक लाख 74 हजार 978 मतदाताओ ने  वोट डाले। जिले के कुल मतदाताओं में 56 अन्य (थर्ड जेण्डर) मतदाता शामिल हैं। इनमें से 18 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान का प्रतिशत

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान का प्रतिशत

14-ग्वालियर ग्रामीण             74.27

15-ग्वालियर                     65.29

16-ग्वालियर पूर्व                     57.94

17-ग्वालियर दक्षिण             63.83

18-भितरवार                     75

19-डबरा (अजा)                     72.37

कुल योग अर्थात जिले का 

मतदान प्रतिशत (लगभग)     67.50



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...