कांग्रेस प्रत्याशी किरण के समर्थन में रोशनी ने किया जनसंपर्क

कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं - रोशनी यादव

 अजय अहिरवार  aapkedwar news  

टीकमगढ़।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं स्टार प्रचारक रोशनी यादव ने एवं महेश यादव ने जतारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार के समर्थन में शुक्रवार के दिन ग्राम गोटेट, सिद्धेश्वर तिगेला चक्र 4, बड़ी मताई चक्र 4, सिद्धपुर चक्र 1, काडोर का खिरक चक्र 1, आवरी का खिरक बाजार चक्र 3 का दौरा करते हुए सघन जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभाओ के माध्यम से स्टार प्रचारक रोशनी यादव ने कहा कि विगत 18 वर्षों से भाजपा की सरकार गरीब जनता का शोषण करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन रहने के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में ऐसी कोई उपलब्धि जतारा विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। विकास कार्यों के नाम पर यहां के हालात पिछड़े क्षेत्रों जैसे बने हुए हैं। रोशनी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा जारी किए गए वचन पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्याशी किरण दीदी आपके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भ्रष्टाचार द्वारा फैलाए गए मकड़जाल को तोड़कर जतारा विधानसभा क्षेत्र के विकास में जनता के सुनहरे भविष्य का सपना साकार करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से पलायन को रोकने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मिलने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। गांव की तरक्की और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार को विजय का संकल्प लेते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य कैलास यादव सहित सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस पार्टी का लिए सदस्यता उस दौरान जिला अध्यक्ष नवीन साहू, प्रदेश सचिव देवेंद्र पस्तर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सोनी, हीरालाल कुशवाहा, श्रीपत यादव, डॉक्टर रमेश शर्मा, एडवोकेट सफी मोहम्मद जतारा, लखन खंगार, पूरन यादव महेवा, दीपू सिंह, भारत यादव जेवर, विनोद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...