कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगी सम्मान निधि, क्षेत्र का होगा विकास - किरण अहिरवार

 

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़।। जतारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार के पक्ष में बढ़ते जनाधार को लेकर भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार ने पत्रकारों के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पत्र जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस की लोकप्रियता को लेकर भारतीय जनता पार्टी में संकट के बादल छाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता में भ्रम फैलाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। किरण अहिरवार ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले महिला सम्मान निधि 15 सौ, रसोई गैस सिलेंडर 500, 100 यूनिट बिजली एवं 200 यूनिट बिजली पर आधा बिल कर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार ने कहा कि इसके अलावा कांग्रेस के द्वारा वचन पत्र में जनता और किसानों के लिए कई योजनाओं का उल्लेख किया गया है। बीते रविवार के दिन कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार ने विशानपुरा, मर्दनपुरा, पुखरिया का खिरक ,शंकर का खिरक, जेवर, कैत का खिरक, काशी का खिरक, उपरारा, नजरपुरा, वनपुरा, हरकनपुरा, विजरावन, सिधेश्वर का खिरक में जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने जतारा विधानसभा क्षेत्र की जनता से आगामी 17 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान किए जाने को लेकर जनता का समर्थन मांगा है। इस दौरान कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह कुशवाहा, डॉक्टर रमेश शर्मा जी उपरारा, लखन खंगार, विजेंद्र सिंह, राकेश अहिरवार, महाराज सिंह यादव मैदवारा,भरत यादव जेवर, श्रीपद यादव वीरपुर, जगदीश पटेरिया, मोनू राजा दरियापुरा, हरेन्द भास्कर, अजय नायक, जयपाल सोलंकी, राहुल ठाकुर, मानवेन्द्र कुशवाहा, सलामत खान, रमेश अहिरवार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपास्थित रहें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...