काॅग्रेस समाज के अंतिम छोर की व्यक्ति की सेवा और विकास की बात करती है - डाॅ. सिकरवार

 कांग्रेस के समर्थन में उमड़ रहा जन सैलाब

ग्वालियर। किस मुंह से विकास की भाजपा बात करती है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा का उप चुनाव हारने के बाद भाजपा सरकार ने 17 करोड़ रूपये जो विकास कार्यों के लिये दिये गये थे, वह राशि वापस ले ली और अब विकास की बात कर रहे हैं। विकास तो सिर्फ काॅंग्रेस करती है, भाजपा नहीं। यह विचार ग्वालियर पूर्व से काॅंगेस प्रत्याशी एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनसंपर्क के दौरान आमजनों से चर्चा के दौरान कहीं।

विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास व प्रगति के कार्य काॅंग्रेस पार्टी ने करवायें हैं। भाजपा विकास विरोधी है। भाजपा ने हमेशा विकास कार्याें का विरोध किया है। जब हमने महापुरूषों के नाम पर मुरार में द्वार बनवाने शुरू किये तो भाजपा ने रूकवा दिये। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि व्यापारियों पर जी.एस.टी टैक्स के नाम पर भाजपा ने लूट मचा रखी है। मध्यम व गरीब व्यापारी, मजदूर, किसान आदि सर्वहारा वर्ग जी.एस.टी लगाने से परेशान है। महंगाई, बैरोजगारी और भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर भाजपा ने मुंह बंद कर रखा है। काॅग्रेस पार्टी समाज के अंतिम छोर की व्यक्ति की सेवा और विकास की बात करती है। जनता की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिये काॅंग्रेस के कार्यकर्ता ही सड़कों पर संघर्ष करते है। अब जनता ने पूरी तरह काॅग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प ले लिया है, तो भाजपा में घबराहट है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा नेता मंचो पर नाटक-नोटंकी करते हैं। ऐसे नेताओं को फिल्मों में काम ढूढ़ लेना चाहिए। यह जनता की सेवा नहीं करते हैं। चुनाव में आते हैं और चले जाते हैं। मतदाताओं का आर्शीवाद काॅंगेस के साथ है। और प्रदेश में काॅंग्रेस की सरकार प्रचण्ड बहुमत से बन रही है।

विधायक डाॅ. सिकरवार ने आज 16 ग्वालियर पूर्व के वार्ड क्रमांक 59 में शिवपुरी लिंक रोड लिंक हाॅस्पीटल से जनसंपर्क प्रारम्भ कर महादजी नगर, मधुवन काॅलोनी, केदारपुर एवं वार्ड क्रमांक 26 में अल्पना टाॅकीज से प्रारम्भ होकर वाल्मीक बस्ती, खटीक मौहल्ला, रिसाला बाजार, तिकोनिया गली नं.1, गली नं.2, गली नं.3, गली नं.4, गली नं.5, भोला चौक एवं आस-पास की संपूर्ण गलियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुॅचकर सघन जनसंपर्क किया। इसी क्रम में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 18 के संपूर्ण डी-सेक्टर में, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार, मानवेन्द्र सिंह सिकरवार ‘गांधी’ एवं आदित्य सिकरवार ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई वार्डों में जनसंपर्क किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...