अंग्रेजी हुकुमत से बेखौफ टकराई वीरांगना झलकारी बाई : डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 22 नवंबर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा  के नेतृत्व एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, 16 ग्वालियर विधानसभा के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, 15 ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा की उपस्थिती में आज वीरांगना झलकारी बाई की 192वीं जयंती के अवसर पर थाठीपुर आकाशवाणी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनो द्वारा माल्यपर्ण कर वीरंगना झलकारी बाई को पुष्पांजली अर्पित की। 

पुष्पांजली अर्पित करने के पश्चात शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने वीरांगना झलकारी बाई के देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए त्याग, बलिदान को स्मरण कराते हुए कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजी हुकुमत से बचाने और अंग्रेजो से टकराने के लिए झलकारी बाई ने झांसी से लक्ष्मीबाई और उनके पुत्र को सुरक्षित निकाला और लक्ष्मीबाई बनकर अंग्रेजो से बेखौफ होकर युद्ध किया, अंगेंं्रजो की सेना झलकारी बाई को लक्ष्मीबाई समझ कर युद्ध करती रही, जब अंग्रेजी हुकुमत को मालूम पड़ा कि लक्ष्मीबाई तो झांसी से जा चुकी है, तो उन्होंने झलकारी बाई को गिरफ्तार करने की कोशिश की, वीरंगना झलकारी बाई ने देश के लिए अपने प्रांणो की आहुती दी।  

महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार तथा विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा ने वीरंगना झलकारी बाई के त्याग बलिदान कुर्बानी को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकुमत के छक्के छुड़ाकर भारत की आजादी के आंदोलन में झलकारी बाई ने देश की महिलांओ को अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ जंग करने का आव्हान किया कांग्रेस वीरांगना झलकारी बाई को नमन करती है। 

कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल अमर सिंह माहौर, वीरं सिंह तौमर, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, ओमप्रकाश दुबे, कुलदीप मगरैया, संजीव दीक्षित, पुरूषोत्तम बनोरिया, शोभाराम माहोर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे I 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...