28 दिसंबर को कांग्रेस 138वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष उल्लास से मनायेगी : डॉ देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 27 दिसंबर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 28 दिसंबर को कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर प्रातः 11.00 बजे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर को प्रातः 11.00 बजे कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को फहराया जाएगा।  

कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...